हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
24 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
चिंताजनक: कोरोना ने तीन लाख से ज्यादा की ली जान, नए मरीज कम, मगर नहीं घटी मृत्युदर
देश में कोरोना वायरस ने अब तक तीन लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। राज्यों से मिली जानकारी के बाद केंद्र के कोविड वॉर रूम में यह रिपोर्ट तैयार की गई। देश में संक्रमण से पहली मौत 10 मार्च, 2020 को कर्नाटक के कलबुर्गी में हुई थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
कोरोना से जंग: कहां बढ़ा लॉकडाउन कहां नहीं? दिल्ली, पंजाब, यूपी, हरियाणा समेत 13 राज्यों का हाल
देश में कोरोना की दूसरी लहर ने काफी कहर बरपाया है, फिलहाल की बात करें तो कोरोना के मामलों में कमी जरूर आई है लेकिन मौतों का सिलसिला अभी भी जारी है। इसी बीच ब्लैक फंगस के आने से स्थिति और चिंताजनक बनी हुई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप: भारत के सात पदक पक्के, आज से शुरू हो रहा टूर्नामेंट
सोमवार यानी 24 मई से शुरू होने वाली एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में छोटे ड्रॉ के कारण भारत के सात पदक पक्के हो गए। महिलाओं में शीर्ष वरीयता प्राप्त छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम (51 किग्रा), गत चैम्पियन पूजा रानी (75 किग्रा), अनुपमा (81 किग्रा से अधिक), स्वीटी (81 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा), लालबुतसाई (64 किग्रा) और मोनिका (48) सेमीफाइनल मुकाबले से अपने अभियान को शुरू करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली-एनसीआर : राजस्थान की आंधी से छाया धूल का गुबार, हवा हो गई खराब, चढ़ेगा पारा
पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक दिन पहले राजस्थान में आई धूल भरी आंधी का असर दिल्ली-एनसीआर तक दिखा। सुबह लोग सोकर उठे तो आसमान में धूल गुबार छाया था। आज दिन में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाली हवा चल सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...