हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
21 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Corona: 16 राज्यों में संक्रमण 20 फीसदी से अधिक, लक्षद्वीप में हर दूसरा सैंपल संक्रमित
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में भले ही कुछ दिन से नए मामले कम हो रहे हों लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। देश के 16 राज्यों में अभी भी संक्रमण दर 20 फीसदी से अधिक बनी हुई है जिनमें से सात राज्य ऐसे हैं जहां 52 फीसदी तक संक्रमण फैला हुआ है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
देश में कोरोना संक्रमण के साथ-साथ अब ब्लैक फंगस तेजी से पैर पसार रहा है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर इसके लिए सावधान किया है और इसे महामारी एक्ट के तहत अधिसूचित रोग घोषित करने को कहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
महामारी से मुकाबला : आज पीएम मोदी जानेंगे वाराणसी की सफलता की कहानी, कोराना योद्धा बताएंगे अपनी जुबानी
कोरोना संकट से उबरने के लिए वाराणसी में किए गए प्रयासों की सराहना कर चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सफलता की कहानी जानेंगे। इस दौरान कोरोना योद्धा पीएम के समक्ष अपने अनुभव भी साझा करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
यूपी: सीएम योगी आज लखीमपुर खीरी में, इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का लेंगे जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जिले में आ रहे हैं। वह यहां तीन घंटे से ज्यादा रुकेंगे। सीएम 11 बजे लखनऊ से चलकर 11:55 पर पुलिस लाइन में हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से 12:05 पर इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...