हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
20 दिसंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
UP Election 2022: रायबरेली में आज होगा सत्ता का संग्राम, चुनावी मुद्दों पर होगी चर्चा, नेताओं से पूछे जाएंगे तीखे सवाल
ऐतिहासिक और राजनीतिक रूप से रायबरेली का अपना अलग महत्व है। ये पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का निर्वाचन क्षेत्र रहा है। कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी यहीं से सांसद हैं। देश की आजादी में भी रायबरेली के क्रांतिकारियों की भूमिका काफी अहम रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
चुनाव सुधार: आधार से वोटर आईडी जोड़ने का बिल लोकसभा में आज पेश करेगी सरकार, फर्जी मतदान रोकने में मिलेगी मदद
सरकार चुनाव सुधारों की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण विधेयक संसद के चालू शीत सत्र में ही पेश करने जा रही है। मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने संबंधी चुनाव सुधार संबंधी विधेयक सरकार सोमवार को लोकसभा में पेश करेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
राहत की बात : आज से चलेंगी कई अनारक्षित ट्रेनें, दिल्ली और आसपास के यात्रियों की राह होगी आसान
दिल्ली व आसपास के यात्रियों की राह आसान करने के लिए रेलवे ने लोकल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। सोमवार से नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र, पानीपत, पलवल, रेवाड़ी व पलवल-गाजियाबाद के बीच अनारक्षित मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली-एनसीआर : निर्माण और तोड़फोड़ प्रतिबंध पर आज मिल सकती है ढील, डीडीएमए की बैठक भी होगी
दिल्ली-एनसीआर की हवा में लगातार हो रहे सुधार को देखते हुए जल्द ही निर्माण कार्य और तोड़फोड़ पर लगी रोक में ढील मिल सकती है। केंद्रीय वायु गुणवत्ता आयोग के एक अधिकारी का कहना है कि इस संबंध में सोमवार को फैसला आने की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...