{"_id":"61bf7e3b07c8ed5a7b689f88","slug":"delhi-construction-and-demolition-restrictions-may-be-relaxed-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Air Pollution: निर्माण और तोड़फोड़ प्रतिबंध पर आज मिल सकती है ढील, डीडीएमए की बैठक भी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Air Pollution: निर्माण और तोड़फोड़ प्रतिबंध पर आज मिल सकती है ढील, डीडीएमए की बैठक भी होगी
Mon, 20 Dec 2021 09:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 20 Dec 2021 09:30 AM IST
सार
केंद्रीय वायु गुणवत्ता आयोग के एक अधिकारी का कहना है कि इस संबंध में सोमवार को फैसला आने की संभावना है। दूसरी ओर आज डीडीएमए की बैठक भी है जिसमें उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत दिल्ली सरकार के कई विभागों के अधिकारी गहन मंथन करेंगे।
विज्ञापन
Delhi NCR Pollution: दिल्ली में निर्माण कार्य को आज से मिल सकती है मंजूरी
- फोटो : PTI (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर की हवा में लगातार हो रहे सुधार को देखते हुए जल्द ही निर्माण कार्य और तोड़फोड़ पर लगी रोक में ढील मिल सकती है। केंद्रीय वायु गुणवत्ता आयोग के एक अधिकारी का कहना है कि इस संबंध में सोमवार को फैसला आने की संभावना है। पिछले तीन दिन में एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में सुधार को देखते हुए आयोग निर्माण क्षेत्र में प्रतिबंधों को लेकर ढील जारी कर सकता है।
विज्ञापन
बीते शुक्रवार को आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर अगले आदेश तक प्रतिबंध जारी रहने के लिए कहा था। हालांकि, सार्वजनिक उपयोगिताओं, रेलवे, मेट्रो, हवाई अड्डों और आईएसबीटी, राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा, स्वास्थ्य सेवा, राजमार्ग, सड़कों, फ्लाईओवर, बिजली और पाइपलाइनों से संबंधित परियोजनाओं को छूट दी गई थी। वहीं, कक्षा छह और उससे ऊपर के छात्रों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों के लिए शारीरिक कक्षाएं फिर से शुरू करने की अनुमति दी थी। साथ ही, यह भी कहा था कि पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 27 दिसंबर से शारीरिक कक्षाएं शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन
आज होगी डीडीएमए की बैठक
कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन की रोकथाम के लिए सोमवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक होगी। इसमें उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत दिल्ली सरकार के कई विभागों के अधिकारी गहन मंथन करेंगे। इस दौरान तैयारियों की समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन
डीडीएमए की एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोमवार सुबह 11:30 बजे समीक्षा बैठक होगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होने वाली बैठक की अध्यक्षता उपराज्यपाल करेंगे। इस दौरान कोविड-19 की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल, दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव और दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। स्वास्थ्य मंत्री सरकार की ओर से की गई तैयारियों के बारे में अवगत कराएंगे। ब्यूरो