हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
18 जून : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
रिपोर्ट: दुनियाभर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 40 लाख के पार
दुनियाभर में कोरोना वायरस आज भी हजारों जानें ले रहा है। पहली लहर में लाखों जानें गई इसके बाद दूसरी। किसी-किसी देश में तो तीसरी लहर भी आकर जा चुकी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
WTC Final 2021: भारत रचेगा इतिहास या न्यूजीलैंड जीतेगा खिताब, आज से फाइनल की जंग
न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्ट टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जब विराट कोहली की सेना उतरेगी तो करोड़ों लोगों उससे खिताब जीतने की उम्मीद होगी। जबकि कुछ लोगों की नजर केन विलियमसन पर रहेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में भाजपा के शुवेंदु अधिकारी से हार को ममता ने हाईकोर्ट में चुनौती दी, आज होगी सुनवाई
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट से चुनाव हारीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा प्रत्याशी और विपक्ष के नेता शुवेंदु अधिकारी की जीत के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंच गई हैं। ममता ने नंदीग्राम में पूरी चुनाव प्रक्रिया को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस पर शुक्रवार यानी आज सुनवाई होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Petrol Diesel Price: एक दिन राहत के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कितनी है कीमत
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल कीमत 28 से 30 पैसे तक बढ़ी हैं तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 26 से 27 पैसे तक बढ़ी हैं। चार मई से अब तक पेट्रोल 6.57 रुपये और डीजल 6.96 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...