हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
17 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
भारत में कोरोना की स्थिति: 25 दिन बाद संक्रमण के मामले सबसे कम, लेकिन नहीं घट रही मौतें
देश में 25 दिन बाद कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले सबसे कम मिले हैं। एक दिन में जहां 3,11,170 नए मामले सामने आए हैं, वहीं इस दौरान 4,077 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले 21 अप्रैल को 2,95,041 मामले सामने आए थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
कोरोना पर वार: आज आएगी 2-डीजी दवा की पहली खेप, रक्षा मंत्री राजनाथ करेंगे जारी
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित की गई कोविड-19 रोधी दवा 2-डीजी की पहली खेप सोमवार को लॉन्च की जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन इस दवा को लॉन्च करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
चेतावनी: मौसम विभाग ने कहा- ताउते की रफ्तार 70 से बढ़कर 175 किमी होगी
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि ताउते के अगले 24 घंटे में और घातक होने के आसार हैं। यह 17 मई की शाम तक गुजरात के तटीय इलाके में पहुंच जाएगा और 18 मई की सुबह पोरबंदर से महुवा (भावनगर जिला) के बीच के इलाके से होता हुए गुजरात को पार करेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
केदारनाथ धाम : शुभ मुहूर्त में खुले कपाट, केवल तीर्थ पुरोहित हुए पूजा में शामिल
केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह पांच बजे मेष लग्न में विधि विधान से खोल दिए गए। इस दौरान मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहित, पंडा समाज और हकहककूधारियों की उपस्थित रही। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए घरों में ही रह कर पूजा अर्चना करने की अपील की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...