फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2021: Kedarnath Dham Doors Opening Today With Covid Guidelines

केदारनाथ धाम : शुभ मुहूर्त में खुले कपाट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई पहली पूजा

Mon, 17 May 2021 11:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 May 2021 11:38 AM IST
सार

  • कोरोना संक्रमण के कारण इस बार चारधाम यात्रा स्थगित कर दी गई है
  • केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह विधि विधान से खुल गए हैं

विज्ञापन
Chardham Yatra 2021: Kedarnath Dham Doors Opening Today With Covid Guidelines
खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट... - फोटो : ANI

विस्तार

केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह पांच बजे मेष लग्न में विधि विधान से खोल दिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा की गई। वहीं केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल की ओर से धाम में पूजा की गई। रमेश पोखरियाल निशंक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत ऑनलाइन पूजा अर्चना की। उन्होंने बाबा केदार से विश्व में फैली कोरोना महामारी से समस्त प्राणियों की रक्षा की कामना की।

विज्ञापन


इस दौरान मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहित, पंडा समाज और हकहककूधारियों की उपस्थित रही। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए घरों में ही रह कर पूजा अर्चना करने की अपील की है। 
विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021: कपाट खुलने से पहले 11 कुंतल फूलों से सजा बाबा केदार का धाम, तस्वीरों में देखें अद्भुत छटा...
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष भी केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के बिना ही खुले। कोरोना संक्रमण के कारण सरकार ने चारधाम यात्रा स्थगित की है। मंदिर में सिर्फ रावल, तीर्थ पुरोहित, पंडा समाज व हकहककूधारियों को पूजा अर्चना की अनुमति होगी। 

कोविड गाइडलाइन का पालन

देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह केदारनाथ धाम में व्यवस्थाओं को देख रहे हैं। गढ़वाल आयुक्त एवं देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने चारधाम के कपाट खुलने के अवसर पर कोविड गाइडलाइन का पालन करने को कहा है। 

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया भी शुरू

बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई को प्रात: 4 बजकर 15 बजे खुल रहे हैं। रविवार को श्री नृसिंह मंदिर से आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी के साथ योगध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर पहुंच गए हैं। आज शाम श्री उद्धव एवं श्री कुबेर के साथ ही आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed