हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
16 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 59,073 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। प्रदेश में अब तक 47,67,053 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 4,94,032 मरीज उपचाराधीन हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Tauktae cyclone: 'ताउते’ तूफान मजबूत हुआ, गुजरात की ओर बढ़ रहा, ऐसा रहा असर
भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार शाम में कहा कि चक्रवाती तूफान ‘ताउते ’ और मजबूत हो गया है और यह गुजरात तट एवं केंद्र शासित प्रदेश दमन-दीव एवं दादरा-नगर हवेली तट की ओर बढ़ रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
यूपी : सीएम योगी आज गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ के दौरे पर, कोरोना की स्थिति का लेंगे जायजा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे। सीएम योगी आज गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ,का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री लखनऊ से सुबह 8 बजे रवाना होकर 9 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
#LadengeCoronaSe : दिल्ली सरकार दो घंटे में मरीजों के घर पहुंचाएगी ऑक्सीजन कन्संट्रेटर
होम आइसोलेशन में इलाज करवा रहे कोरोना संक्रमितों की सहूलियत के लिए दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन कन्संट्रेटर बैंक शुरू किया है। राजधानी के हर जिले में 200-200 कन्संट्रेटर होंगे, जिन्हें जरूरत पड़ने पर दो घंटे के भीतर मरीजों को उनके घर नि:शुल्क मुहैया करवाया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...