फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government will deliver oxygen concentrator to patients' home in two hours

#LadengeCoronaSe : दिल्ली सरकार दो घंटे में मरीजों के घर पहुंचाएगी ऑक्सीजन कन्संट्रेटर 

Sun, 16 May 2021 04:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 16 May 2021 04:41 AM IST
सार

  • होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे लोगों को मिलेगी निशुल्क सुविधा
  • यह सुविधा दिल्ली सरकार के चिकित्सकों की सलाह पर दी जाएगी

विज्ञापन
Delhi government will deliver oxygen concentrator to patients' home in two hours
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर - फोटो : iStock

विस्तार

होम आइसोलेशन में इलाज करवा रहे कोरोना संक्रमितों की सहूलियत के लिए दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन कन्संट्रेटर बैंक शुरू किया है। राजधानी के हर जिले में 200-200 कन्संट्रेटर होंगे, जिन्हें जरूरत पड़ने पर दो घंटे के भीतर मरीजों को उनके घर नि:शुल्क मुहैया करवाया जाएगा। हालांकि, यह सुविधा दिल्ली सरकार के चिकित्सकों की सलाह पर दी जाएगी। दिल्ली सरकार की इस योजना में ओला फाउंडेशन और गिव इंडिया सहयोग दे रहा है। कन्संट्रेटर पहुंचाने का काम दो कंपनियों के जिम्मे होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि अमूमन देखा गया है कि संक्रमित मरीजों को तुरंत ऑक्सीजन दे दी जाय, तो उनकी तबीयत ज्यादा नहीं बिगड़ती है, लेकिन अक्सर ऐसा नहीं हो पाता और उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ता है। ऐसे मरीजों के लिए हमनेऑक्सीजन कन्संट्रेटर बैंक (ओसीबी) बनाया है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने बताया कि हर जिले में 200-200 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर का बैंक बनाया है। होम आइसोलेशन में इलाज करवा रहे मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है, तो दो घंटे में हमारी टीम उनके घर पहुंचा देगी। टीम के साथ जाने वाला स्टाफ घर के सभी लोगों को समझा देगा कि इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है। ऐसे लोग जो अस्पताल से ठीक होकर घर जाते हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर उन्हें घर पर ऑक्सीजन लेनी पड़ती है। ऐसे लोगों को भी बैंक से ऑक्सीजन कन्संट्रेटर दिया जाएगा। मरीजों के ठीक होने पर उनसे अक्सीजन कंसंट्रेटर वापस लेकर सबसे पहले सैनिटाइज किया जाएगा और फिर किसी दूसरे मरीज को इस्तेमाल करने के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होम आसोलेशन का हिस्सा बनें मरीज
केजरीवाल ने बताया कि को कोरोना संक्रमित व्यक्ति होम आइसोलेशन का हिस्सा नहीं है, तो वह 1031 पर फोन कर करके इस सुविधा से जुड़ सकते हैं। जब वह ऑक्सीजन कन्संट्रेटर की मांग करेंगे तो चिकित्सकों की सलाह पर उनको यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी।


दिल्ली में 38 दिन बाद संक्रमितों का आंकड़ा 6500 से भी कम
राजधानी में कोरोना के दैनिक संक्रमितों की संख्या लगातार घटती जा रही है। शनिवार को संक्रमण के 6,430 नए केस मिले, जबकि 337 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। 38 दिन बाद दिल्ली में 6500 से कम मामले आए हैं। साथ ही संक्रमण दर भी घटकर 11.32 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed