हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
15 दिसंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
यूपी : 8.84 लाख पंचायत प्रतिनिधियों पर आज सौगातों की बरसात, सीएम योगी करेंगे एलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को विधानसभा चुनाव से पहले ‘यूपी ग्राम उत्कर्ष समारोह’ में 8,84,225 त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों पर सौगातों की बारिश करेंगे।
यहां पढ़ेें पूरी खबर...
उत्तराखंड: आज सैन्यधाम में शहीद परिवारों का सम्मान करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिपिन रावत पर रखा जाएगा नाम
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को सैन्यधाम में शहीद परिजनों का सम्मान करेंगे। देहरादून के 204 शहीद परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। सैन्यधाम के शहीद द्वार का नाम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा जाएगा।
यहां पढ़ेें पूरी खबर...
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 15 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर पंजाब आएंगे। अपने दौरे के पहले दिन केजरीवाल जालंधर में तिरंगा मार्च का नेतृत्व करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
UP Election 2022 : आज काशी में होगा सत्ता का संग्राम, चुनावी मुद्दों पर होगी चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल
काशी विश्वनाथ, मां गंगा की इस आध्यात्मिक नगरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यहां से सांसद चुनकर संसद भेजा है। दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 700 करोड़ रुपये से बने काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया है। इसके बाद से यहां राजनीतिक हलचलें काफी बढ़ गई हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...