फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS to expand in Bengal: Plans to double the number of Shakhas by October 10; special focus on Gen-Z.

बंगाल में आरएसएस का होगा विस्तार: शाखाओं की संख्या 10 अक्तूबर तक 10 हजार करने की तैयारी, Gen-Z पर खास फोकस

Wed, 23 Sep 2026 03:08 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 23 Sep 2026 03:08 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में आरएसएस ने संगठन विस्तार की तैयारी तेज कर दी है। संघ का लक्ष्य 10 अक्तूबर यानी महालया तक शाखाओं की संख्या 5 हजार से बढ़ाकर 10 हजार करना है। इसके लिए राज्यभर में संपर्क अभियान, युवा सम्मेलन और आउटरीच कार्यक्रम होंगे। जेन-जी युवाओं को जोड़ने पर भी विशेष फोकस रहेगा।

विज्ञापन
RSS to expand in Bengal: Plans to double the number of Shakhas by October 10; special focus on Gen-Z.
आरएसएस के स्वयंसेवक। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने राज्य में अपनी गतिविधियां बढ़ाने की तैयारी की है। संघ का लक्ष्य 10 अक्तूबर को महालया तक राज्य में शाखाओं की संख्या दोगुनी करना है। इसके लिए बड़े पैमाने पर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, जब भाजपा राज्य में सत्ता में आई थी इस समय आरएसएस के पांच हजार शाखाएं थीं। यह जानकारी बुधवार को एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने दी। 
विज्ञापन


बिप्लब रे ने क्या कहा? 
राज्य प्रचार प्रमुख बिप्लब रे ने कहा कि भाजपा की वैचारिक आधारशिला, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ वर्षों में विस्तार हुआ है। रे ने पीटीआई को बताया,' इस साल मई तक, राज्य भर में हमारी लगभग 5,000 शाखाएं थीं। अब यह संख्या काफी ज्यादा है। वहीं, और भी कई लोगों ने आरएसएस से जुड़ने की इच्छा जताई है।'
विज्ञापन


10 अक्तूबर तक कितनी शाखाएं होंगी? 
1 से 10 अक्तूबर तक, संगठन अपने जमीनी स्तर के नेटवर्क को बढ़ाने की कोशिश के तहत राज्य भर में कई विशेष आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करेगा। रे ने कहा, 'हमें भरोसा है कि 10 अक्तूबर तक राज्य भर में हमारी 10,000 शाखाएं होंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्तार अभियान में मुख्य लक्ष्य कौन है? 
आरएसएस के अनुसार, 2011 में पश्चिम बंगाल में संगठन की 580 शाखाएं थीं। यह संख्या 2014 में बढ़कर 1,280 और दिसंबर 2016 में 1,492 हो गई। हालिया विस्तार अभियान खास तौर पर युवाओं पर केंद्रित होगा, जिसमें जेन-जी के सदस्य भी शामिल हैं। आरएसएस जिलों में युवा सम्मेलन और आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहा है।

स्थानीय पदाधिकारियों को क्या काम दिया गया है? 
स्थानीय पदाधिकारियों को युवाओं को एकजुट करने और उन्हें आरएसएस की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का काम सौंपा गया है। संगठन राष्ट्रवाद, देशभक्ति और समाज सेवा के अपने विचारों को बढ़ावा देना चाहता है।

नया कार्यालय का उद्घाटन कब है? 
संगठनात्मक गतिविधियों का यह विस्तार पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के माहौल में हो रहा है, जहां भाजपा ने इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में 15 साल पुरानी तृणमूल कांग्रेस सरकार को हराया था। आरएसएस ने राज्य में अपना इंफ्रास्ट्रक्चर भी बढ़ाया है। कोलकाता के पास न्यू टाउन के एक्शन एरिया 2D में 'केशव स्मृति' नाम का एक नया पांच मंजिला कार्यालय बनाया गया है। इसका उद्घाटन 26 सितंबर को आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले करेंगे।

संगठन पारंपरिक रूप से उत्तरी कोलकाता में अभेदानंद रोड पर स्थित केशव भवन से अपनी क्षेत्रीय गतिविधियां चलाता रहा है। हालांकि, आरएसएस का कहना है कि स्वयंसेवकों की भागीदारी बढ़ने और सामाजिक गतिविधियों के विस्तार के कारण वह जगह अपर्याप्त हो गई थी।


मुख्यमंत्री भी हो सकते हैं शामिल
बुधवार को नए कार्यालय में पूजा का आयोजन किया जाएगा और इसमें पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के शामिल होने की संभावना है। उम्मीद है कि नया ऑफिस राज्य में आरएसएस की बढ़ती संगठनात्मक और सामाजिक गतिविधियों के लिए एक बड़े केंद्र के तौर पर काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed