फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

05 नवंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 05 Nov 2021 07:03 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 05 Nov 2021 07:03 AM IST
विज्ञापन
Hindi News Headlines 05 November Today: Important and big news stories of 05 November updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...

Hindi News Headlines 05 November Today: Important and big news stories of 05 November updates on Amar Ujala
पीएम मोदी का केदारनाथ दौरा आज

पीएम मोदी का केदारनाथ दौरा आज, ये रहेगा कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बाबा केदार के धाम पहुंच रहे हैं। यहां वह केदारनाथ मंदिर में जलाभिषेक के साथ ही आदिगुरु शंकराचार्य समाधि स्थल के पुनर्निर्माण के लोकार्पण के साथ ही मूर्ति का अनावरण भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

Hindi News Headlines 05 November Today: Important and big news stories of 05 November updates on Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी: आज आजमगढ़ आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री के आगमन से पहले लेंगे तैयारियों का जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आजमगढ़ आएंगे। वे गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसे लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। हेलिपैड के निर्माण, बैरिकेडिंग, स्विस काटेज तथा बैठक के लिए कैंप कार्यालय की स्थापना की जा रही है। पूरा प्रशासनिक अमला तैयारियों में ही जुटा हुआ है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi News Headlines 05 November Today: Important and big news stories of 05 November updates on Amar Ujala
अनिल देशमुख - फोटो : twitter@ANI

महाराष्ट्र: ईडी ने अनिल देशमुख के बेटे को आज किया तलब, मनी लॉड्रिंग मामले से जुड़े सवाल-जवाब होंगे
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख का ईडी ने गुरुवार को मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया। देशमुख का स्वास्थ्य स्थिर है। उन्हें ईडी ने सोमवार देर रात गिरफ्तार किया था। इस बीच ईडी ने देशमुख के बेटे ऋषिकेश देशमुख को शुक्रवार को पूछताछ के लिए तलब किया है। उनसे मनी लॉड्रिंग मामले से जुड़े सवाल-जवाब किए जा सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Hindi News Headlines 05 November Today: Important and big news stories of 05 November updates on Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

पीएम मोदी का केदारनाथ दौरा: कांग्रेस ने बताया राजनीतिक मार्केटिंग, जवाब में आज शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे कांग्रेसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ यात्रा को कांग्रेस ने राजीनीतिक मार्केटिंग करार दिया है, जिसके जवाब में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदेश के हर जिले में स्थित 12 शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed