फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wayanad landslides: खोजी कुत्तों और उपकरण के साथ बचाव टीम हवाई मार्ग से वायनाड पहुंची, सेना की ली जा रही मदद

Wed, 31 Jul 2024 01:23 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 31 Jul 2024 01:23 AM IST
सार

केरल के वायनाड में भूस्खलन के बाद हुई त्रासदी में तीनों सेनाओं की मदद ली जा रही है। भारी संख्या में उपकरण के साथ बचाव टीम वायनाड पहुंच गई हैं। 

विज्ञापन
Heavy equipment, rescue dog teams airlifted; ICG mobilises relief teams
वायनाड में भूस्खलन - फोटो : फोटो : पीटीआई

केरल के वायनाड में भूस्खलन के बाद मंगलवार को खोजी कुत्तों के साथ सेना की बचाव टीम पहाड़ी इलाकों में पहुंची हैं। इन टीमों को हवाई मार्ग के जरिए भेजा गया है। इसके साथ ही भारतीय तट रक्षक(ICG) के द्वारा आपदा राहत टीमों को भी पहुंचाया गया है। 

Heavy equipment, rescue dog teams airlifted; ICG mobilises relief teams
वायनाड में भूस्खलन - फोटो : पीटीआई
रक्षा मंत्रालय के कार्यालय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘तड़के वायनाड में एक दुखद आपदा आने के बाद, भारतीय सशस्त्र बल तत्काल कार्रवाई में जुट गए और बचाव कार्य शुरू करने के लिए 300 सैन्य कर्मियों को तुरंत भेजा गया। बचाव और राहत प्रयासों में सहायता के लिएदिन के दौरान, सेना, नौसेना की टीमों और वायु सेना के हेलीकॉप्टरों की अतिरिक्त टुकड़ियों को तैनात किया गया था।’ 
Heavy equipment, rescue dog teams airlifted; ICG mobilises relief teams
वायनाड में भूस्खलन - फोटो : पीटीआई

रक्षा मंत्रालय के ट्ववीट में यह भी बताया गया कि सभी प्रयास जारी हैं। अतिरिक्त सैनिकों, बड़ी संख्या में उपकरणों, बचाव करने वाली कुत्तों की टीमों और अन्य आवश्यक राहत भंडार को त्रिवेन्द्रम, बेंगलुरु और दिल्ली से सेवा विमानों द्वारा पहुंचाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy equipment, rescue dog teams airlifted; ICG mobilises relief teams
वायनाड में भूस्खलन - फोटो : पीटीआई

वायनाड जिले के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन  भारी बारिश के कारण भूस्खलन की एक श्रृंखला में अब तक 123 लोगों की मौत हो गई है और 128 घायल हो गए। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। 

विज्ञापन
Heavy equipment, rescue dog teams airlifted; ICG mobilises relief teams
वायनाड में भूस्खलन - फोटो : पीटीआई

सेना के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सहायता के लिए हमको सुबह साढ़े चार बजे संदेश मिला था। जिसके बाद आधिकारिक तौर पर सुबह साढ़े 10 बजे मदद मांगी गई, जिसके बाद सेना घटना स्थल की ओर रवाना हई। 

घटना स्थल के लिए शुरुआत में रक्षा सुरक्षा कोर (डीएससी) केंद्र, कन्नूर से दो, आपदा राहत (एचएडीआर) कॉलम और 122 टीए बटालियन, कोझीकोड से दो एचएडीआर टीमें भेजी गईं थीं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed