गुजरात में भारी बारिश के चलते चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। भयंकर बारिश और बाढ़ से जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश और बाढ़ की मार झेल रहे गुजरात को जल्द राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने 30 अगस्त तक बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
गुजरात में बाढ़ की तस्वीरें: सड़कें जलमग्न, गाड़ियां डूबीं; कमर तक पानी में लोग जुटा रहे रोजमर्रा के सामान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Thu, 29 Aug 2024 03:26 PM IST
सार
गुजरात में इस वक्त बारिश आफत बनकर बरस रही है। बीते कई दिनों से राज्य में लगातार बारिश हो रही है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। हालात इतने बिगड़ गए कि मोर्चा संभालने के लिए सेना तक को उतारना पड़ा है।
विज्ञापन
इन जिलों के लोगों की गई जान
11 जिलों के लिए रेड अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन