फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोवा चुनाव में उतरे थे ये 5 दिग्गज उम्मीदवार, 4 को मिली हार

Tue, 14 Mar 2017 11:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Tue, 14 Mar 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
Goa Election 2017: Winning and losing candidates
- फोटो : Amar Ujala
पर्यटकों की पसंदीदा जगह गोवा की 40 सीटों पर प्रत्याशियों में से किसकी किस्मत खुली और किसी बंद रही, ये पता चल गया है। पांचों राज्यों के बीच गोवा का चुनाव भी इस बार खास हो गया था जिसकी वजह थी अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी, जो नए खिलाड़ी के रूप में मैदान में आई। जानिए गोवा विधानसभा चुनाव में कौन जीता और कौन हारा।


सिद्धार्थ कुनकोलिअंकर 

गोवा की पणजी सीट बीजेपी और रक्षामंत्री मनोहर परिकर दोनों के लिए बेहद अहम थी। ये बीजेपी की वो घरेलू सीट है जिस पर भाजपा ने 1994 से लगातार कब्जा कायम रखा हुआ है। इसलिए इस बार भाजपा ने चौतरफा मुकाबले के बीच इस सीट पर सिद्धार्थ कुनकोलिअंकर पर दांव लगाया गया था और वो सफल रहा।

गोवा विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित, जानिए किसे मिली जीत, किसे मिली हार

Goa Election 2017: Winning and losing candidates
- फोटो : Amar Ujala
बाबुष मोंसेरेट उर्फ अतानासियो मोंसेरेट 

पणजी की सीट कांग्रेस के लिए बेहद अहम थी। कांग्रेस इस सीट पर यूनाइटेड गोवन पार्टी के बाबुष मोंसेरेट को समर्थन दे रही थी। बाबुष उर्फ अतानासियो मोंसेरेट के लिए ये चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल था लेकिन वो हार गए। बाबुष को कांग्रेस ने उपचुनाव में कुनकोलिअंकर को जिताने के आरोप में पार्टी से बाहर किया था। 

गोवा विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित, जानिए किसे मिली जीत, किसे मिली हार

Goa Election 2017: Winning and losing candidates
आदमी पार्टी के सीएम कैंडिडेट एल्विस गोम्स

गोवा के इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूर्व नौकरशाह एल्विस गोम्स पर दांव खेला। 53 साल के गोम्स ने आप में शामिल होने के बाद नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली। सेवा के दौरान वो आईजी जेल और शहरी विकास सचिव रहे। इस बार वो दक्षिणी गोवा की कुनकोलिम सीट से चुनावी मैदान में थे लेकिन उन्हें हार ही नसीब हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित, जानिए किसे मिली जीत, किसे मिली हार

Goa Election 2017: Winning and losing candidates
- फोटो : Amar Ujala
विजय खोत

भारतीय जनता पार्टी ने कानकोना सीट से इस बार खेलमंत्री रमेश तवाडकर का टिकट काटकर विजय खोत को टिकट दिया लेकिन वो हार गए।
विज्ञापन

गोवा विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित, जानिए किसे मिली जीत, किसे मिली हार

Goa Election 2017: Winning and losing candidates
- फोटो : Amar Ujala
लक्ष्मीकांत पार्सेकर

मनद्रेम विधानसभा सीट से मौजूदा मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पार्सेकर उम्मीदवार थे। लेकिन स्थानीय लोगों में उनके खिलाफ आक्रोश है। यहां के कई वोटर मानते हैं कि पार्सेकर ने सीएम रहने के बावजूद स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए कोई काम नहीं किया। शायद यही वजह रही कि लक्ष्मीकांत पार्सेकर हार गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed