फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवाओं में बढ़ी 'कांग्रेस के युवराज' की दीवानगी, वायरल हुईं साथ सेल्फी लेती लड़की की तस्वीर

Thu, 02 Nov 2017 06:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार Updated Thu, 02 Nov 2017 06:10 AM IST
विज्ञापन
girl climbed rahul gandhis van for selfie in bharuch rally
राहुल गांधी - फोटो : FILE PHOTO
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात चुनाव में पार्टी में जान फूंकने के लिए तीन दिन के दौरे पर हैं। अपने इस दौरे पर वो कई जनसभाओं और रैलियों का नेतृत्व कर रहे हैं। राहुल अपनी इन सभाओं में जीएसटी और नोटबंदी को मुद्दा बनाकर केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं। 


बुधवार को राहुल गांधी की भरुच रैली के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर ऐसा माना जा रहा है कि गुजरात में राहुल गांधी का खुमार वहां के युवाओं के सिर पर चढ़ रहा है। रैली के दौरान राहुल से मिलने की बेताबी में एक युवती एसपीजी का सुरक्षा घेरा तोड़कर उनकी वैन पर ही जा चढ़ी और फिर क्या हुआ देखिए आगे की तस्वीरों में...

लड़की की हिम्मत देख हक्का-बक्का रह गए एसपीजी के जवान

girl climbed rahul gandhis van for selfie in bharuch rally
वैन पर चढ़ी युवती - फोटो : PTI
युवती राहुल के साथ सेल्फी लेना चाहती थी, अचानक उसकी इस हरकत से कुछ देर के लिए एसपीजी के जवान भी हैरत में रह गए लेकिन राहुल ने उन्हें युवती को वैन से उतारने से रोक दिया।

राहुल को गुलदस्ता धमाया, फिर ली सेल्फी

girl climbed rahul gandhis van for selfie in bharuch rally
राहुल के साथ सेल्फी लेती हुई लड़की - फोटो : PTI
जिसके बाद युवती ने आराम से राहुल के साथ एक के बाद एक कई सेल्फी लीं। इसके बाद जैसे तैसे उसे वैन से उतारा गया। हालांकि इस दौरान राहुल खुद लड़की को वैन से उतरने में मदद करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल बोले- मोदी और जेटली हो गए फेल

girl climbed rahul gandhis van for selfie in bharuch rally
रैली में लोगों से मिलते राहुल गांधी - फोटो : PTI
राहुल गांधी ने कहा कि जेटली कुछ विदेशी संस्‍थानों के आधार पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत को किसी विदेशी संस्‍थान की जरुरत नहीं हैं।

भारत देश से सर्टिफिकेट चाहता है। राहुल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और अरुण जेटली फेल हो गए हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने बुधवार को गुजरात के भरुच में रोड शो किया।
विज्ञापन

राहुल ने जेटली से पूछा, कौन सी दुनिया में रहते हैं आप

girl climbed rahul gandhis van for selfie in bharuch rally
भरुच में लोगों का अभिनंदन करते हुए राहुल गांधी - फोटो : PTI
विश्व बैंक की इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए सरकार ने भारत में कारोबार का बेहतर माहौल का होने का दावा किया है। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कल कहा कि भारत में आसानी से व्यापार करने में सुधार हुआ है।

जेटली के इस बयान पर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने सवाल करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है। राहुल गांधी ने जेटली से पूछा कि वह वास्तविक दुनिया में रह रहे हैं या सपनों की?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed