फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

G20: कश्मीरी पश्मीना से बनारसी स्टॉल...जी20 में आए नेताओं की पत्नियों को दिए गए शानदार तोहफे, देखिए तस्वीरें

Tue, 12 Sep 2023 06:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 12 Sep 2023 06:41 PM IST
सार

जापान के पीएम फुमियो किशिदा की पत्नी को कांजीवरम स्टॉल तोहफे में दिया गया। कांजीवरम सिल्क भारतीय बुनकर परंपरा का शानदार नमूना माना जाता है।

विज्ञापन
g20 gifts to leaders wife by pm modi pashmina shawl to banarsi stole check details
जी20 नेताओं को मिले गिफ्ट्स - फोटो : सोशल मीडिया
भारत सरकार ने बीती 9-10 सितंबर को दिल्ली में आयोजित हुए जी20 सम्मेलन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शानदार आयोजन के साथ ही विदेशी मेहमानों को खास तोहफे भी दिए गए। बता दें कि विदेशी मेहमानों के साथ आईं उनकी पत्नियों को भी भारत सरकार की तरफ से शानदार तोहफे दिए गए। ये तोहफे भारत की समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक हैंडीक्राफ्ट्स के बेजोड़ नमूने हैं। तोहफे में दिए गए कुछ उत्पाद सदियों पुराने हैं और पूरी दुनिया में अपनी कलात्मकता के लिए जाने जाते हैं। तो आइए जानते हैं कि जी20 नेताओं की पत्नियों को क्या-क्या तोहफे दिए गए। 
g20 gifts to leaders wife by pm modi pashmina shawl to banarsi stole check details
जी20 नेताओं को मिले गिफ्ट्स - फोटो : सोशल मीडिया
कश्मीरी पश्मीना शॉल
भारत सरकार की तरफ से ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा की पत्नी रोसांगेला डा सिल्वा को तोहफे में कश्मीरी पश्मीना शॉल, हैंडीक्राफ्ट बक्से में रखकर दी गई। कश्मीरी पश्मीना शॉल अपने फैब्रिक के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। हिमालयी भेड़ों के बालों को कंघी करके उतारी गई ऊन से कश्मीरी पश्मीना शॉल हाथ से बनाया जाता है। पश्मीना शॉल को बनाने का तरीका सदियों पुराना है और अपनी कलात्मक सुंदरता और कारीगरी के चलते यह शॉल राजशाही का प्रतीक माना जाता है। वहीं जिन बक्से में यह पश्मीना शॉल दिया गया है, वह भी कारीगरी का बेजोड़ नमूना है। जम्मू कश्मीर के कारीगरों द्वारा तैयार किया गया ये बक्सा कागज, चावल के पानी और कॉपर सल्फेट को मिलाकर बनाया जाता है। 
g20 gifts to leaders wife by pm modi pashmina shawl to banarsi stole check details
जी20 नेताओं को मिले गिफ्ट्स - फोटो : सोशल मीडिया
असम स्टॉल
पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो की पत्नी इरियाना जोको विडोडो को कदम लकड़ी से बने बक्से में असम का खास स्टॉल गिफ्ट में दिया। यह स्टॉल पारंपरिक तरीके से हाथ से तैयार किया गया है। मुगा सिल्क से इस स्टॉल को बनाया गया है और यह अपने डिजाइन के लिए जाने जाते हैं। वहीं कदम लकड़ी से बना बक्सा भारतीय संस्कृति में काफी शुभ माना जाता है। इस बक्से को कर्नाटक के कारीगरों ने हाथ से तैयार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
g20 gifts to leaders wife by pm modi pashmina shawl to banarsi stole check details
जी20 नेताओं को मिले गिफ्ट्स - फोटो : सोशल मीडिया
कांजीवरम स्टॉल
जापान के पीएम फुमियो किशिदा की पत्नी को कांजीवरम स्टॉल तोहफे में दिया गया। कांजीवरम सिल्क भारतीय बुनकर परंपरा का शानदार नमूना माना जाता है। यह अपने शानदार रंगों और डिजाइन के साथ ही गजब की कारीगरी के लिए प्रसिद्ध हैं। तमिलनाडु के कांचीपुरम से इसकी कारीगरी की शुरुआत हुई थी। यह स्टॉल भी कदम की लकड़ी से बने बक्से में उपहार स्वरूप दिया गया। यह बक्सा केरल के कारीगरों ने तैयार किया था। 
विज्ञापन
g20 gifts to leaders wife by pm modi pashmina shawl to banarsi stole check details
जी20 नेताओं को मिले गिफ्ट्स - फोटो : सोशल मीडिया
बनारसी स्टॉल
ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति को कदम की लकड़ी से बने बक्से में बनारसी स्टॉल गिफ्ट किया गया। भारतीय संस्कृति में बनारसी कारीगरी की अलग पहचान है। हाथ से बना ये स्टॉल, वाराणसी के समृद्ध इतिहास और इसके बुनकरों के समृद्धि इतिहास का उदाहरण है।  कर्नाटक के कारीगरों द्वारा बनाए गए कदम बक्से में रखकर इस स्टॉल को गिफ्ट किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed