फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

G20 Dinner: रात्रिभोज में छाया रहा भारतीय परिधानों का जादू, जापान की फर्स्ट लेडी ने पहनी साड़ी; देखें तस्वीरें

Sat, 09 Sep 2023 10:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 09 Sep 2023 10:25 PM IST
सार

G20 Dinner: भारत मंडपम में जी-20 रात्रिभोज में भारतीय परिधानों का जादू छाया हुआ है। जापान की फर्स्ट लेडी साड़ी पहने हुए नजर आईं।

विज्ञापन
G20 Dinner: magic of Indian Traditional dress, the First Lady of Japan wore a saree; see photos
Narendra Modi, Fumio Kishida, Droupadi Murmu, Yuko Kishida - फोटो : ANI

भारत की मेजबानी में दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन जारी है। पहले दिन बीस देशों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई और एक घोषणापत्र पर सहमति बनी है। अब विदेशी मेहमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से रात्रिभोज में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। इस मौके पर कई महिलाएं और फर्स्ट लेडी पारंपरिक परिधानों में नजर आ रही हैं। कई तस्वीरों में महिलाएं साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं, तो कुछ में सूट सलवार में नजर आ रही हैं। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की पत्नी युको शनिवार को जी-20 रात्रिभोज में शामिल होने के लिए साड़ी पहनकर भारत मंडपम पहुंचीं। 

G20 Dinner: magic of Indian Traditional dress, the First Lady of Japan wore a saree; see photos
Narendra Modi, Ajay Banga, Droupadi Murmu, Ritu Banga - फोटो : ANI

राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान गाला डिनर के लिए भारत मंडपम पहुंचने पर विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा का स्वागत किया। इस दौरान अजय बंगा की पत्नी रितु बंगा साड़ी पहने नजर आईं। 

G20 Dinner: magic of Indian Traditional dress, the First Lady of Japan wore a saree; see photos
Narendra Modi, Droupadi Murmu, Kristalina Georgieva - फोटो : ANI

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार भव्य रात्रिभोज के लिए भारत मंडपम पहुंचने पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की एमडी क्रिस्टालिना जॉर्जीवा का स्वागत किया। वह भी सूट-सलवार पहने हुए नजर आईंं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
G20 Dinner: magic of Indian Traditional dress, the First Lady of Japan wore a saree; see photos
Narendra Modi, Joko Widodo, Droupadi Murmu, Iriana Joko Widodo - फोटो : ANI

रात्रिभोज के लिए भारत मंडपम पहुंचने पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो का स्वागत किया। इस दौरान उनकी पत्नी इरियाना भी उनके साथ हैं। वह भी साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
G20 Dinner: magic of Indian Traditional dress, the First Lady of Japan wore a saree; see photos
Narendra Modi, Shaikh Hasina, Droupadi Murmu - फोटो : ANI
इसी तरह जी-20 रात्रिभोज के लिए भारत मंडपम पहुंचने पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का भी स्वागत किया। प्रधानमंत्री हसीना भी साड़ी पहने हुए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed