फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच से पहले बाबर आजम का माइंडगेम, बोले- श्रीलंका में खेलने के अनुभव से फायदा मिलेगा

Sat, 09 Sep 2023 05:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 09 Sep 2023 05:38 PM IST
सार

एशिया कप के कार्यक्रम के कारण बाबर की टीम को मैच खेलने के लिए श्रीलंका और पाकिस्तान आना जाना पड़ा लेकिन वह इसे ज्यादा परेशानी भरा नहीं मानते।

विज्ञापन
IND vs PAK: Babar Azam mind game before India vs Pakistan Asia Cup 2023 Super-4 match
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने शनिवार को कहा कि हाल में श्रीलंकाई परिस्थितियों में खेलने के अनुभव से उनकी टीम को भारत के खिलाफ एशिया कप ‘सुपर फोर’ मुकाबले में फायदा मिलेगा। पाकिस्तान के कई खिलाड़ी जुलाई में टेस्ट सीरीज के बाद से श्रीलंका में खेल रहे हैं। उसके खिलाड़ियों ने टेस्ट श्रृंखला के बाद लंका प्रीमियर लीग और अफगानिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली।
IND vs PAK: Babar Azam mind game before India vs Pakistan Asia Cup 2023 Super-4 match
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
बाबर ने मैच से पूर्व आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- हम पाकिस्तान और श्रीलंका में लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं, आप कह सकते हैं कि हमें उन पर (भारत के खिलाफ) फायदा मिलेगा। हम लगभग पिछले दो महीने से यहां श्रीलंका में खेल रहे हैं। हमने टेस्ट खेले, अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेली और फिर लंका प्रीमियर लीग। इसलिए कहा जा सकता है कि हमें फायदा मिलेगा। 
IND vs PAK: Babar Azam mind game before India vs Pakistan Asia Cup 2023 Super-4 match
ind vs pak - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप के कार्यक्रम के कारण बाबर की टीम को मैच खेलने के लिए श्रीलंका और पाकिस्तान आना जाना पड़ा लेकिन वह इसे ज्यादा परेशानी भरा नहीं मानते। बाबर ने कहा- हमें कार्यक्रम पता था और इसके लिए हमें कितनी यात्रा करनी होगी ये भी। इसलिए हम अपने खिलाड़ियों की देखभाल किस तरह करते हैं, यह ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। हमने सबकुछ योजना के अनुसार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs PAK: Babar Azam mind game before India vs Pakistan Asia Cup 2023 Super-4 match
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PCB/X
एशिया कप में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह ने मिलकर तीन मैचों में 23 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने कहा- हां, हमने गेंद से अच्छी शुरुआत की है और योजना हमेशा यही रही है कि मध्य के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करें। हमें बीच के ओवरों में विकेट चाहिए, लेकिन हमें ये नहीं मिल रहे।
विज्ञापन
IND vs PAK: Babar Azam mind game before India vs Pakistan Asia Cup 2023 Super-4 match
रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा- लेकिन आप देख सकते हो कि हम मैच में अच्छा ‘फिनिश’ कर रहे हैं। हमारे तेज गेंदबाज अच्छा कर रहे हैं। यह टीम का प्रदर्शन है। अगर कोई विफल होता है तो कोई दूसरा गेंदबाज अच्छा करता है। भारत और पाकिस्तान के बीच यह दूसरा मैच होगा। पल्लेकल में दोनों के बीच लीग मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। बाबर को उम्मीद है कि रविवार को मौसम साफ रहेगा। उन्होंने कहा- जिस तरह धूप निकली हुई है, मुझे नहीं लगता कि रविवार को ज्यादा बारिश होगी। हम ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करने की कोशिश कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed