खबरों की दुनिया में शुक्रवार को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट और अदाणी समूह सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। इसके अलावा महुआ मोइत्रा और जोगिंदर शर्मा ने भी सुर्खियां बटोरीं। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
Faces Of The Day: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदाणी को भारी नुकसान और जोगिंदर शर्मा ने क्रिकेट से लिया संन्यास
गौतम अदाणी
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद से अब तक दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी की नेट वर्थ को बड़ा झटका लगा है। जहां कुछ समय पहले तक वे दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज थे अब वे टॉप 20 में भी नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
जोगिंदर शर्मा
भारत को 2007 में टी20 विश्व कप जिताने वाले तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा ने संन्यास ले लिया है। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। 39 साल के जोगिंदर पिछले काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे हैं। 2007 में ही उन्होंने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। पढ़ें पूरी खबर
महुआ मोइत्रा
अमेरिका की हिंडनबर्ग रिसर्च एजेंसी द्वारा जाने-माने उद्योगपति गौतम अदाणी पर स्टॉक में हेरफेर और लेखा गड़बड़ी के आरोप लगाने के बाद अब इसपर सियासत भी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की चर्चित नेता महुआ मोइत्रा ने अदाणी परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पढ़ें पूरी खबर
मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने रामचरितमानस प्रकरण को लेकर सपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में कमजोर में उपेक्षित वर्गों का ग्रंथ रामचरितमानस व मनुस्मृति आदि नहीं, बल्कि भारतीय संविधान है। जिसमें बाबा साहब ने इन्हें शूद्रों की नहीं, बल्कि एससी, एसटी, ओबीसी की संज्ञा दी है। पढ़ें पूरी खब