फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update: जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक पूरा उत्तर भारत कोहरे की जद में; जानें कहां रहेगा कैसा मौसम

Sat, 04 Jan 2025 07:01 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 04 Jan 2025 07:01 AM IST
सार

कोहरे के कारण उत्तर भारत की 150 से अधिक ट्रेन देरी का शिकार हुई। इसमें दिल्ली पहुंचने वाली 41 से अधिक ट्रेन परिवर्तित समय से रवाना की गईं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, राजस्थान के कोटा, बूंदी, सीकर, झुंझुनू, चूरू, श्रीगंगानगर और टोंक, पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन और कपूरथला तथा हरियाणा के कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन
entire North India from Jammu and Kashmir to Delhi is under fog; Know Weather Update
मौसम - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में छाये घने कोहरे और भीषण ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते छह जनवरी तक राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। 

entire North India from Jammu and Kashmir to Delhi is under fog; Know Weather Update
दिल्ली समेत एनसीआर में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली एनसीआर में छाया कोहरा
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की रात से ही ठिठुरन के बीच घना कोहरा भी छाया हुआ है। इससे कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो गई है। सड़कों पर थोड़ी सी दूर का कुछ नहीं दिख रहा है। दिल्ली के पालम सहित कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, दृश्यता शून्य रह गई है।

entire North India from Jammu and Kashmir to Delhi is under fog; Know Weather Update
कोहरे का असर - फोटो : संवाद

आरजीआई एयरपोर्ट से देरी से उड़ रहे विमान
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से शुक्रवार को संचालित होने वाली 100 से ज्यादा विमान देरी का शिकार हुई। रनवे पर दृश्यता घटने की वजह से लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू कर विमानों की आवाजाही कराई गई। इससे अन्य विमानों के संचालन में देरी हुई और यात्रियों को एयरपोर्ट के टर्मिनल पर विमानों के इंतजार में परेशान होना पड़ा।

ट्रेन के पहियों पर भी लगा ब्रेक
कोहरे के कारण उत्तर भारत की 150 से अधिक ट्रेन देरी का शिकार हुई। इसमें दिल्ली पहुंचने वाली 41 से अधिक ट्रेन परिवर्तित समय से रवाना की गई। देरी से चलने वाली ट्रेन में मुख्य रूप से महाबोधी एक्सप्रेस दो घंटे से अधिक, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ सात घंटे से अधिक, पूरबिया एक्सप्रेस 4 घंटे से अधिक, विक्रमशिला 3 घंटे से अधिक देरी से संचालित हुई।

इसी तरह महाकौशल, गोमती, अमृतभारत, हावड़ा राजधानी, सियालदाह राजधानी, वंदे भारत, कैफियात, मगध, कानपुर शताब्दी, भी देरी से चली। उत्तर भारत में चलने वाली ट्रेन के साथ ही दक्षिण भारत की तरफ आवाजाही करने वाली लंबी दूरी की ट्रेन भी कोहरे की गिरफ्त में आ रही है। इनमें कर्नाटक एक्सप्रेस, केरल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
entire North India from Jammu and Kashmir to Delhi is under fog; Know Weather Update
दिल्ली समेत एनसीआर में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

यूपी में भी गिर रहा पारा
उत्तर प्रदेश में भी ठंड का प्रकोप छाया है। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल रविवार तक, दिन और रात के तापमान में आंशिक बढ़त के बाद सोमवार के बाद ठंड में फिर से इजाफा होगा। इसकी वजह एक और नया विकसित हो रहा पश्चिमी विक्षोभ बताया जा रहा है। तापमान में उतार चढ़ाव के बीच सोमवार को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों और एनसीआर में बूंदाबांदी के आसार हैं।

विज्ञापन
entire North India from Jammu and Kashmir to Delhi is under fog; Know Weather Update
कोहरा

राजस्थान में ऐसा है मौसम का हाल
राजस्थान में इस बार मकर संक्रांति पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले दो सप्ताह के लिए जो पूर्वानुमान जारी किए हैं उनके अनुसार 16 जनवरी तक प्रदेश में बारिश हो सकती है। प्रदेश में 4 से 5 जनवरी के बीच एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके प्रभाव से 3 से 9 जनवरी तक बीकानेर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 10 जनवरी से 16 जनवरी तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक बरसात होने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, इस दौरान अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर के आस-पास ही बना रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed