फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: रोहित के लिए कठिन हो सकती है आगे की डगर, टेस्ट के बाद वनडे में भविष्य पर उठेंगे सवाल?

Fri, 03 Jan 2025 08:20 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 03 Jan 2025 08:20 PM IST
सार

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से तीन मैचों की टी20 और इतने ही मुकाबलों की वनडे मैचों की सीरीज में होगा। चूंकि रोहित और विराट पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं तो उन्हें वनडे प्रारूप की टीम में बने रहने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

विज्ञापन
Rohit Sharma ODI Captaincy Scenario Equation after Dropped for IND vs AUS 5th Test Know Stats News in Hindi
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांचवें टेस्ट में रोहित शर्मा को ड्रॉप कर दिया गया। उनका खराब फॉर्म और कप्तानी उनके लिए मुसीबत बनी है। रोहित की जगह जसप्रीत बुमराह को टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई। टॉस के दौरान तेज गेंदबाज ने बताया कि रोहित ने इस मैच में आराम करने का फैसला लिया। हालांकि, हिटमैन का न खेलना बहुत सारी अटकलों को उजागर करता है। क्या वह टेस्ट प्रारूप से संन्यास लेंगे? क्या वह सफेद जर्सी में अब कभी नहीं दिखेंगे? यह तो समय ही बताएगा लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रोहित ने इस मुकाबले के लिए खुद टीम को तरजीह दी और प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने का फैसला लिया। 
Rohit Sharma ODI Captaincy Scenario Equation after Dropped for IND vs AUS 5th Test Know Stats News in Hindi
कमिंस और बुमराह - फोटो : BCCI
सीरीज में पीछे चल रहा भारत
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से यह मुकाबला (सिडनी टेस्ट) भारत के लिए अहम है। अगर भारतीय टीम इस मैच में हार जाती है तो वह फाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी। फिलहाल टीम इंडिया इस सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है।
Rohit Sharma ODI Captaincy Scenario Equation after Dropped for IND vs AUS 5th Test Know Stats News in Hindi
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ICC
अगले महीने चैंपियंस ट्रॉफी खेलती दिखेगी टीम इंडिया
इस सीरीज के बाद भारतीय टीम फरवरी-मार्च में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में खेलती दिखेगी। चूंकि यह टूर्नामेंट वनडे प्रारूप में खेला जाएगा इसलिए टीम का नेतृत्व भी रोहित शर्मा ही करेंगे। 37 वर्षीय बल्लेबाज की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए कयास यह लगाए जा रहे हैं कि अगर भारत चैंपियंस ट्रॉफी में सफल नहीं होता है तो रोहित शर्मा से इस प्रारूप की कप्तानी भी छिन सकती है और साल 2025 में हिटमैन दोनों प्रारूपों (टेस्ट व वनडे) से संन्यास ले सकते हैं। उल्लेखनीय है कि भारत को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जिताने के बाद दिग्गज बल्लेबाज ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास का एलान कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma ODI Captaincy Scenario Equation after Dropped for IND vs AUS 5th Test Know Stats News in Hindi
विराट कोहली - फोटो : ANI
विराट कोहली पर भी रहेंगी नजरें
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारतीय टीम प्रबंधन रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर मंथन करेगा। माना जा रहा है कि पूर्व कप्तान कोहली को इंग्लैंड दौरे पर टीम में जगह बनाने के लिए सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में रन बनाने होंगे। पहली पारी में वह 69 गेंदों में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे गए। अब सभी की नजरें इस मुकाबले की दूसरी पारी पर हैं।
विज्ञापन
Rohit Sharma ODI Captaincy Scenario Equation after Dropped for IND vs AUS 5th Test Know Stats News in Hindi
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित के पास फॉर्म में वापसी का एकमात्र मौका
भारत अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने से चूक जाता है तो टीम का अगला टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ 18 जून से लीड्स में होगा। इस प्रारूप में रोहित के भविष्य पर कोई फैसला भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त होने के बाद होगा। अगर रोहित टीम में वापसी चाहते हैं तो उन्हें इस महीने के अंत में शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी के दूसरे सत्र में खेलना होगा। इससे उन्हें अपनी फॉर्म में वापसी करने में मदद मिलेगी और वे ये संदेश देने में कामयाब होंगे कि वे अपनी शर्तों पर टेस्ट टीम को अलविदा कहना चाहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed