फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिए राहुल गांधी को सोशल मीडिया का 'क ख ग' पढ़ाने वाली उनकी गुरु दिव्या उर्फ रम्या से

Mon, 27 Aug 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Aug 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
Divya Spandana congress president Rahul Gandhis social media guru
divya-spandana - फोटो : social media
कांग्रेस पार्टी के कुछ नेता और खुद राहुल गांधी पिछले एक साल से जितने सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रहे हैं वह इससे पहले कभी नहीं थे, हम आपको मिलवा रहे हैं राहुल गांधी की सोशल मीडिया गुरू से  जिन्हें पहले तो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नकार दिया लेकिन फिर राहुल गांधी की उनपर नजर पड़ी और उन्होंने उसे पार्टी में एक नई जिम्मेदारी दी।  ब्यूटी विथ ब्रेन की उपाधि प्राप्त इस अदाकारा ने सोशल मीडिया पर पार्टी के रंग रूप को बदल कर रख दिया है।  जिस तरह से राहुल गांधी पिछले एक साल से सोशल मीडिया पर छाए रहे हैं और अपनी बात को सोशल मीडिया के द्वारा आम जन तक पहुंचाने का कामयाब रहे हैं इसके पीछे भी इसी महिला का हाथ है। 


 
Divya Spandana congress president Rahul Gandhis social media guru
दिव्या स्पंदना
 'ब्यूटी विथ ब्रेन' अक्सर एक वर्ग उन लड़कियों को कहता है जो सुंदर तो होती ही हैं साथ ही उनका दिमाग उससे भी ज्यादा तेज होता है। आज हम आपको ऐसी ही महिला से मिलवाने जा रहे हैं जो कन्नड़ फिल्मों में  अभिनेत्री रह चुकी हैं लेकिन जब से वह राजनीति में आईं हैं उन्होंने देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कही जाने वाली कांग्रेस का भी रंग रूप बदल दिया है। जी, हम बात कर रहे हैं दिव्या स्पंदन उर्फ रम्या की। 
Divya Spandana congress president Rahul Gandhis social media guru
ramya
कर्नाटक के बंगलूरू में 29 नवंबर 1982 में पैदा हुईं रम्या के परिवार में कई लोग राजनीति से जुड़े रहे हैं इसलिए कहा जाता है कि राजनीति उनके खून में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Spandana congress president Rahul Gandhis social media guru
ramya
दिव्या के माता पिता मांड्या के रहने वाले हैं और रम्या ने अपनी पढ़ाई सेंट हिल्दा स्कूल ऊटी और चेन्नई से की है। उनकी मां रंजीता कांग्रेस पार्टी के कर्नाटक विंग की वरिष्ठ सदस्य हैं जबकि उनके नाना आर टी नारायण एक जाने माने उद्योगपति हैं। वैसे तो उनका नाम दिव्या स्पंदन है, लेकिन जब वह फिल्मों में आईं तो उन्हें नया नाम मिला रम्या, उन्हें यह नाम जाने माने अभिनेता राजकुमार की पत्नी पर्वथम्मा ने दिया जब वह अपनी पहली फिल्म अभी कर रहीं थीं। 
 
विज्ञापन
Divya Spandana congress president Rahul Gandhis social media guru
राहुल राम्या - फोटो : self
दिव्या ने अपना फिल्मी करियर 2003 में कन्नड़ भाषा की फिल्म अभी से शुरू किया। रम्या को बेस्ट एक्ट्रेस कन्नड़ के लिए दो बार फिल्म  फेयर सम्मान से सम्मानित भी किया गया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed