फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India China border dispute updates army and government silent amid india china tussle on border

एलएसी पर 20 भारतीय जवान शहीद, सरकार और सेना की चुप्पी, 18 घंटे बाद देश को पता लगी पूरी हकीकत

Wed, 17 Jun 2020 06:05 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 17 Jun 2020 06:05 AM IST
सार

  • लद्दाख के गलवां घाटी में सोमवार की रात हिंसक झड़प
  • इसी एलएसी पर दोनों देशों के बीच दिन में हुई थी बात
  • तनाव दूर करने की दिशा में लगातार बातचीत का दौर चल रहा था
  • 1967 के बीच कभी एलएसी पर दोनों के बीच गोली नहीं चली थी

विज्ञापन
India China border dispute updates army and government silent amid india china tussle on border

विस्तार

गलवां घाटी में हिंसक झड़प, सैन्य अधिकारी समेत बीस जवान शहीद

विज्ञापन

लद्दाख की गलवां घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक टकराव में सेना के सीओ रैंक के एक अधिकारी समेत 20 जवान शहीद हो गए। देर रात सेना से 20 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की। सीमा पर हुए खूनी संघर्ष में चीन के 43 सैनिक हताहत हुए हैं। इनमें मृतक और गंभीर रूप से घायल चीनी सैनिक शामिल हैं। 

इस घटना के बाद पूरे इलाके में सेना ने सतर्कता तथा चौकसी बढ़ा दी है। चीन सीमा पर 45 साल बाद इस तरह की हुई यह पहली घटना है। इससे पहले 1975 में अरुणाचल प्रदेश में तुलुंग ला में संघर्ष हुआ था जिसमें चार जवान शहीद हुए थे। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय और चीनी सेना के बीच पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील, गलवान घाटी डेमचोक और दौलतबेग ओल्डी में तनाव चल रहा है। बड़ी संख्या में चीनी सैनिक वास्तविक सीमा पर पैंगोंग झील सहित कई भारतीय क्षेत्रों में घुस आए थे। भारत ने इसका कड़ा विरोध करते हुए चीनी सैनिकों को इलाके में शांति बहाल करने के लिए तुरंत पीछे हटने के लिए कहा। दोनों देशों के बीच इस विवाद को सुलझाने के लिए बीते कुछ दिनों में कई बार बातचीत 

घटनाक्रम पर एक नजर

  • सोमवार आधी रात : गलवां में भारतीय सैनिकों के साथ चीनी सैनिकों की हिंसक झड़प, जो तीन घंटे चली। 
  • मंगलवार दोपहर 12ः55 : करीब 10 घंटे बाद समाचार एजेंसी के जरिए देश को मालूम पड़ता है कि कर्नल समेत तीन सैनिक शहीद हो गए।
  • करीब 1ः00 बजे : सेना इसकी पुष्टि करती है।
  • 1ः25 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीडीएस बिपिन रावत के साथ बैठक की। तीनों सेनाओं के अध्यक्ष, विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी मौजूद रहे।
  • 1ः36 : चीन का आरोप-भारतीय सैनिकों ने सीमा पार करके चीनी सैनिकों पर हमला किया। 
  • 1ः42 : भारतीय सेना का बयान-डी-एस्केलेशन प्रक्रिया के दौरान हिंसक झड़प में दोनों तरफ नुकसान हुआ।
  • 2ः00 : ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ ने दावा किया कि कम से कम 34 भारतीय सैनिक लापता हैं।
  • 3ः00 : पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों से वर्चुअल बैठक। मुद्दा- कोरोना। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।
  • शाम 5ः25 : पीएम मोदी से मिलने पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर। राजनाथ ने पीएम से फोन पर बात की।
  • शाम 5ः45 : रक्षा मंत्री के आवास पर फिर उच्चस्तरीय बैठक हुई।
  • रात 8ः30 : सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की भी बैठक हुई। 
  • रात करीब 9ः25 : 20 जवानों के मारे जाने की टीवी पर पहली खबर आई। समाचार एजेंसी ने संख्या 10 बताई। 
  • 9ः49 : सेना ने 20 जवानों की शहादत की पुष्टि की।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed