राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इतिहास में 10 नवंबर, 2025 की तारीख बुरे सपने की तरह दर्ज हो गई। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास चलती कार में बड़ा धमाका हुआ। धमाका इतना भीषण था कि आस-पास मौजूद कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। धमाके में 10 लोगों की मौत हुई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए।
2 of 9
दिल्ली में धमाके के बाद घायलों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस
- फोटो : PTI
विस्फोट के बाद दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार और मुंबई तक अलर्ट जारी
लाल किले के पास धमाके के बाद आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य चलाने वाली एजेंसियों ने मिलकर आग पर काबू पाया और हताहतों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम भी जांच करने पहुंची। विस्फोट के बाद दिल्ली और यूपी के अलावा मुंबई और बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है।
3 of 9
दिल्ली में धमाके के बाद की तस्वीरें
- फोटो : PTI
अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से फोन पर की बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की और पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली। नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और फॉरेंसिक विभाग की टीमों ने घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए। गृह मंत्री ने खुफिया विभाग (आईबी) के निदेशक से भी जानकारी ली।
4 of 9
दिल्ली में धमाके के बाद की तस्वीरें
- फोटो : PTI
पलक झपकते कार और उसके पास खड़ी गाड़ियां बनी आग का गोला
विस्फोट के समय लाल किले के पास मौजूद कई चश्मदीदों ने बताया, धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों में भी कंपन महसूस हुआ। नजदीकी दुकानों की खिड़कियां चकनाचूर हो गईं। आंखों देखी बयां करने वाले एक अन्य शख्स के मुताबिक, 'हम कुछ समझ पाते उससे पहले ही वह कार और उसके पास खड़ी गाड़ियां आग के गोले में तब्दील हो गईं।' आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद राहत कार्य शुरू हुआ।
5 of 9
दिल्ली में धमाके के बाद की तस्वीरें
- फोटो : PTI
धमाके के बाद क्या बोले दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा?
दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया कि शाम करीब छह बजकर 52 मिनट पर एक धीमी गति से चल रही गाड़ी में सुभाष मार्ग पर बने ट्रैफिक सिग्नल के पास अचानक विस्फोट हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। विस्फोट में कई लोग हताहत हुए हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।