Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Covid 19 Positive Report of Stars Know How Many Celebrities Tested Positive for COVID Latest News in Hindi
{"_id":"629c6d81cdda7615994a460e","slug":"covid-19-positive-report-of-stars-know-how-many-celebrities-tested-positive-for-covid-latest-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Covid-19 : नेता से अभिनेता तक, 10 दिन के अंदर कई बड़ी हस्तियां कोरोना की चपेट में, जानिए इनमें कौन-कौन शामिल?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19 : नेता से अभिनेता तक, 10 दिन के अंदर कई बड़ी हस्तियां कोरोना की चपेट में, जानिए इनमें कौन-कौन शामिल?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sun, 05 Jun 2022 02:16 PM IST
सार
कोरोना के मामलों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिला है। लगातार तीन दिन से हर रोज देश में चार हजार के आसपास मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर 4,270 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले शनिवार को 3962 केस दर्ज किए गए थे। वहीं शुक्रवार को 4041 नए मामले आए थे।
विज्ञापन
1 of 10
कई हस्तियां कोरोना संक्रमित हो गईं हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। लगातार तीन दिन से हर रोज देश में चार हजार के आसपास मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर 4,270 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि, एक दिन पहले शनिवार को 3962 केस दर्ज किए गए थे। वहीं शुक्रवार को 4041 नए मामले आए थे।
कई बड़े नाम भी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। आइए जाते हैं पिछले 10 दिन के अंदर कौन-कौन संक्रमित हुआ?
2 of 10
सोनिया गांधी
- फोटो : अमर उजाला
1. सोनिया गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई थी। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, 'उन्हें हल्का बुखार है, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को घर में आईसोलेट कर लिया है। हालांकि वह 8 जून को नेशनल हेराल्ड मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग आरोपों की जांच के सिलसिले में ईडी के समक्ष पेश होंगी।'
3 of 10
प्रियंका गांधी
- फोटो : Amar Ujala
2. प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोविड संक्रमित हो गई हैं। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया 'मैं कोविड संक्रमित हो गई हूं। कोरोना के हल्के लक्षण हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार मैंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है।'
प्रियंका गांधी बुधवार को लखनऊ यात्रा में कटौती कर दिल्ली लौट आई थीं। उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी से मुलाकात की थी, इसके बाद वह भी कोरोना संक्रमित पाई गईं। प्रियंका ने उनके संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस।
- फोटो : अमर उजाला
3. देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस दोबारा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। फडणवीस ने बताया, वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं और होम आइसोलेशन में हैं। डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अपील की, जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं, वे अपनी कोरोना जांच करा लें। इससे पहले फडणवीस अक्तूबर, 2020 में कोरोना संक्रमित हुए थे।
विज्ञापन
5 of 10
राज ठाकरे
- फोटो : ANI
4. राज ठाकरे
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राज ठाकरे को पिछले मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उनके कूल्हे की सर्जरी होनी थी। हालांकि, इस बीच उनके कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आ गई। जिसके बाद उनकी सर्जरी टाल दी गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।