भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ते ही जा रहे हैं। देशभर में अबतक इस वायरस से नौ लोगों की जान जा चुकी है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 498 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 478 मामले होने की पुष्टि की है जिनमें से 40 रोगी विदेशी हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए 30 राज्यों के 548 जिलों में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। जबकि दिल्ली समेत चार राज्यों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। रविवार को जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। आज लॉकडाउन का दूसरा दिन है। तस्वीरों में देखें क्या है हाल...
Coronavirus: 30 राज्यों के 548 जिलों में लॉकडाउन, तस्वीरों में देखें क्या है आज का हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 24 Mar 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन