{"_id":"5716ccc24f1c1bbc488b4c22","slug":"clash-over-well-between-two-community-in-rampur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: कुआं पूजने पहुंची महिला से मारपीट, जबरदस्त बवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी: कुआं पूजने पहुंची महिला से मारपीट, जबरदस्त बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Wed, 20 Apr 2016 05:56 AM IST
विज्ञापन
कुआं पूजने पहुंची महिला से मारपीट
- फोटो : amar ujala bureau
रामपुर के चौकी हजियानी मोहल्ले में स्थित कुएं का विवाद रह-रहकर धधक रहा है। मंगलवार को कुआं पूजने पहुंची महिला को दूसरे समुदाय के लोगों ने रोककर पीट दिया। इसके बाद दोनों समुदाय के लोग मौके पर जुट गए। नारेबाजी शुरू हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की फौज मौके पर पहुंच गई। किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। फिलहाल मोहल्ले को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
Trending Videos
कुआं पूजने पहुंची महिला से मारपीट
- फोटो : amar ujala bureau
तीन दिन पहले हुए बवाल के बाद पुलिस ने कुएं के आसपास किसी भी तरह का निर्माण कार्य न कराने का फैसला लिया था। साथ ही कुएं पर पूजा करने से भी रोक दिया था। मंगलवार को एक बार फिर मोहल्ले में बवाल हो गया। इस बवाल की शुरुआत तब हुई जब मोहल्ले की एक महिला कुएं की पूजा करने पहुंच गई। यहां पर उसने पूजा कर भी ली। इस बीच दूसरे समुदाय के युवकों की नजर इस महिला पर पड़ गई और फिर युवकों ने इस महिला का विरोध जताया। विरोध के बीच महिला के परिजन भी पहुंच गए और फिर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
कुआं पूजने पहुंची महिला से मारपीट
- फोटो : amar ujala bureau
यहां मौजूद चंद पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव की कोशिश की। हालात बेकाबू होते देख पुलिसकर्मियों ने तुरंत मामले की जानकारी आला अफसरों को दे दी। इस बीच कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई की कोशिश की। इस बीच दोनों समुदाय के सैकड़ों लोगों की भीड़ सड़क पर आमने-सामने आ गई। मामले की जानकारी मिलते ही डीएम राकेश कुमार सिंह, एसपी साधना गोस्वामी मय भारी फोर्स के मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुआं पूजने पहुंची महिला से मारपीट
- फोटो : amar ujala bureau
मामले को लेकर यहां पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। कोई भी अफसरों की सुनने को तैयार नहीं हो रहा था। काफी देर के प्रयास के बाद दोनों पक्षों के लोग शांत हुए और फिर दोनों को वापस कर दिया गया। एक समुदाय के पक्ष के लोगों का कहना था कि जब यहां पर पूजा पर रोक लगी है तो फिर क्यों पूजा हो रही है? वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों का तर्क था कि वह सालों से पूजा करते आए हैं। पूजा करने पहुंची महिला के साथ मारपीट की गई, जो पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन
कुआं पूजने पहुंची महिला से मारपीट
- फोटो : amar ujala bureau
धार्मिक स्थल में लगे लाउडस्पीकर से एलान के बाद एक समुदाय की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। एक तरफ से भीड़ जुटते देख दूसरे समुदाय के लोग भी पहुंच गए और फिर हंगामा शुरू हो गया। चौकी हजियानी पर मंगलवार की सुबह रोजाना की तरह मार्केट खुलने लगी थी। अचानक मोहल्ले में बवाल की सूचना पर दुकानें बंद कर दी गई। धड़ाधड़ शटर गिर गए। लोग घरों की ओर भागने शुरू हो गए।