फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chennai Airshow: चेन्नई एयर शो में हुए हादसे पर बवाल; AIADMK ने मांगा तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा

Mon, 07 Oct 2024 08:02 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 07 Oct 2024 08:02 AM IST
विज्ञापन
Chennai Air Show Accident AIADMK Demands Resignation of Tamil Nadu Health Minister
IAF - फोटो : PTI

चेन्नई के मरीना एयर फील्ड में हुए एयर शो के दौरान हुए हादसे के बाद तमिलनाडु सरकार और स्थानीय प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है। दरअसल, एयर शो के दौरान दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 100 से ज्यादा लोगों की गर्मी के चलते तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दावा यह भी किया गया कि एक व्यक्ति की मौत हीट स्ट्रोक के चलते हुई।  इस बीच अन्नाद्रमुक नेता कोवई सत्यन ने तमिलनाडु की स्टालिन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंपें स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम के इस्तीफे की मांग की और घटना को द्रमुक सरकार का कुप्रबंधन करार दिया।

Chennai Air Show Accident AIADMK Demands Resignation of Tamil Nadu Health Minister
IAF - फोटो : PTI

पूर्व मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने पहले दावा किया था कि एयर शो कार्यक्रम के दौरान हीटस्ट्रोक के कारण पांच लोगों की जान चली गई। इस बीच अन्नाद्रमुक नेता सत्यन ने कहा कि जब आपके पास एक अयोग्य व्यक्ति मुख्यमंत्री के रूप में हो, तो उसके मंत्रियों की परिषद भी अयोग्य ही होगी। आप इससे अच्छे परिणाम की उम्मीद नहीं कर सकते। एमके स्टालिन और उनका परिवार एयर-कंडीशन में बैठकर एयर शो का आनंद ले रहा था, जबकि लोगों को यह एयर शो देखने के लिए 5-10 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।

Chennai Air Show Accident AIADMK Demands Resignation of Tamil Nadu Health Minister
IAF - फोटो : PTI

'उचित समन्वय और प्रबंधन नहीं कर पाई सरकार'
उन्होंने आगे दावा किया कि एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार इस कार्यक्रम का उचित समन्वय और प्रबंधन नहीं कर पाई। मेरी आंखों के सामने बच्चे गिर रहे थे। ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी, जो लोगों की मदद कर सके, उन्हें रास्ता दिखा सके, उन्हें उनकी जरूरत को लेकर बता सके। पानी देने वाले कोई बूथ नहीं थे और कोई चिकित्सा सहायता भी नहीं थी। कोई यातायात प्रबंधन नहीं था। यह पूरी तरह से कुप्रबंधन है। अनमोल जीवन खो गए हैं। मा सुब्रमण्यम में सहानुभूति और आत्म-चेतना नाम की कोई चीज नहीं है। उन्हें स्वास्थ्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chennai Air Show Accident AIADMK Demands Resignation of Tamil Nadu Health Minister
IAF - फोटो : PTI

भाजपा ने डीएमके सरकार को जिम्मेदार ठहराया 
वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और घटना के लिए डीएमके सरकार को जिम्मेदार ठहराया। अन्नामलाई ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मैं यह सुनकर स्तब्ध हूं कि चेन्नई मरीना बीच पर आयोजित आईएएफ 'एयर शो' कार्यक्रम के दौरान भीड़ के कारण 5 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हो गए। इसका एकमात्र कारण यह है कि डीएमके सरकार ने आईएएफ एयर शो देखने आए लोगों के लिए बुनियादी सुविधाएं और पर्याप्त परिवहन व्यवस्था प्रदान किए बिना जनता की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा।

विज्ञापन
Chennai Air Show Accident AIADMK Demands Resignation of Tamil Nadu Health Minister
IAF - फोटो : PTI

वायु सेना ने किया था आयोजन
बता दें कि भारतीय वायु सेना ने 8 अक्तूबर को आगामी 92वें वायु सेना दिवस से पहले रविवार को चेन्नई के मरीना बीच पर एयर शो का आयोजन किया। एयर एडवेंचर शो में लड़ाकू विमान सुखोई Su-30MKI और सारंग हेलीकॉप्टर ने हिस्सा लिया। इसे देखने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और बड़ी संख्या में दर्शक एकत्र हुए।

डीएमके ने दी सफाई
डीएमके सांसद कनिमोझी ने ट्वीट किया, 'चेन्नई के मरीना बीच पर वायुसेना के एयरशो को देखने वाले लोगों को भीड़ से परेशानी हुई। तापमान बहुत अधिक था, ऐसे में 5 लोगों की मौत की खबर बहुत दुखद और दर्दनाक है। ऐसे मौसम में लोग भीड़ से बचने का प्रयास करें।

वहीं, डीएमके नेता टीकेएस एलंगोवन ने कहा कि मरीना बीच पर बड़ी संख्या में लोग जमा थे। कार्यक्रम भारतीय वायुसेना ने आयोजित था। भीड़ अप्रत्याशित रूप से बहुत अधिक थी, जिसे मरीना रोक नहीं सका। इस तरह की घटनाएं कई मंदिर उत्सवों में भी हुई हैं। विपक्षी नेता हमेशा हम पर कुछ भी आरोप लगाते रहते हैं। वे कुछ भी कर नहीं पाते। 100 से अधिक लोगों को अस्पताल ले जाया गया। राज्य सरकार ने सभी व्यवस्थाएं की हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed