देश की अगली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मात दे दी है। इसी के साथ मुर्मू देश की पहली राष्ट्रपति बन गईं हैं, जो आदिवासी समाज से आती हैं। मुर्मू के नाम एक या दो नहीं बल्कि छह बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज होंगे।
यूं तो मुर्मू की जीत का जश्न पूरे देश में मन रहा है, लेकिन हम जो तस्वीरें आपको दिखा रहे हैं वो कुछ खास हैं। खास इसलिए क्योंकि ये तस्वीरें देश की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गांव की है। गांव में सुबह से ही लोग खुशी मना रहे थे। सैकड़ों किलो मिठाई तैयार की गई। जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगाए गए। आदिवासी नृत्य करके महिलाएं मुर्मू की ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहीं हैं। आइए देखते हैं तस्वीरें...
2 of 8
तस्वीर ओडिशा स्थित द्रौपदी मुर्मू के घर के बाहर की है।
- फोटो : अमर उजाला
मुर्मू का गृहनगर ओडिशा के रायरंगपुर में स्थित है। यहां बड़े पैमाने पर जश्न मनाया जा रहा है। कई जगहों पर मिठाइयां बन रही हैं और उनके गांव सहित आसपास के कई गांव के लोगों ने विजय जुलूस निकाल रहे हैं। मुर्मू के घर के बाहर आदिवासी नृत्य चल रहा है।
3 of 8
मुर्मू की जीत का जश्न मनाने के लिए लड्डू तैयार हो रहे।
- फोटो : अमर उजाला
मुर्मू के गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर सैकड़ों किलो लड्डू तैयार किया है। मुर्मू की जीत पर इसे बांटकर लोग खुशी मना रहे हैं।
4 of 8
मूुर्मू की जीत का जश्न मनाते आदिवासी समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
मुमू के गांव में स्थानीय भाजपा नेता तपन महंत के अनुसार, गांव में बीस हजार लड्डू तैयार किया जा रहा है। मुर्मू को बधाई देने के लिए 100 बैनर लगाए हैं। उधर जिस स्कूल में मुर्मू ने पढ़ाई की थी वहां के प्रधानाध्यापक ने याद किया कि वह एक मेधावी छात्रा थी और लोगों की सेवा करना चाहती थी।
5 of 8
मुर्मू की घर के छत पर तिरंगा फहराया जा रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ओडिशा स्थित घर पर लोग जश्न मना रहे हैं। उनके छत पर लोग तिरंगा फहराकर भारत माता के जयकारे के साथ मुर्मू जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।