फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई 'हादसों का शहर' : इस शहर में बिल्डिंग गिरने के 10 बड़े हादसे

Tue, 16 Jul 2019 10:25 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 16 Jul 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
building collapse in mumbai 10 incidents building collapsed in dongri mumbai
Mumbai Dongri Building Collapse - फोटो : PTI
मुंबई को हादसों का शहर भी कहा जाता है। कभी इमारत गिरने की खबर हो या रेल हादसे। आतंकी हमलों ने इस शहर को कई बार असुरक्षित बनाया। मुंबई में हुए इमारत गिरने के कुछ बड़े हादसों के बारे में जानते हैं। 


1. 16 जुलाई 2019 : दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में मंगलवार को एक चार मंजिला आवासीय इमारत गिर गई जिससे अब तक 11 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 40 लोग घायल हो गए। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है। 

2. 2 जुलाई 2019 : भारी बारिश की वजह से मुंबई में तीन अलग-अलग हादसों में कुल 27 लोगों की मौत हो गई थी। 

मुंबई के मलाड में दीवार गिरने से 18 लोग मार गए और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं पुणे के अंबेगांव इलाके में दीवार ढहने से छह मजदूर दबकर मर गए और तीन घायल हो गए। मुंबई के कल्याण में एक स्कूल की दीवार गिर गई जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। 
building collapse in mumbai 10 incidents building collapsed in dongri mumbai
Mumbai Dongri Building Collapse - फोटो : PTI
3. 14 मार्च 2019 : मुंबई के छत्रपति टर्मिनस स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज का बड़ा हिस्सा गिर गया था जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी और करीब 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। 

4. 28 दिसंबर 2018 : मुंबई के गोरेगांव में निर्माणाधीन इमारत के गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए थे। 
building collapse in mumbai 10 incidents building collapsed in dongri mumbai
Mumbai Dongri Building Collapse - फोटो : PTI
5. 31 अगस्त 2017 : इस दिन पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मुंबई में भीषण बारिश हुई जिसमें भिंडी बाजार इलाके में एक चार मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे में 33 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी और करीब 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। 

6. 26 जुलाई 2017 : मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक पुरानी और जर्जर हो चुकी चार मंजिला इमारत गिर गई थी जिसमें 17 लोगों की जान चली गई थी और 16 लोग घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
building collapse in mumbai 10 incidents building collapsed in dongri mumbai
मुंबई में इमारत गिरी - फोटो : ANI
7. 4 अगस्त 2015 : मुंबई के ठाणे इलाके में एक आवासीय इमारत गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। 

8. 27 सितंबर 2013 : मुंबई के मझगांव इलाके में एक पांच मंजिला आवासीय बिल्डिंग गिर गई थी जिसमें 61 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 32 लोग घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
building collapse in mumbai 10 incidents building collapsed in dongri mumbai
building collapsed in Dongri, Mumbai - फोटो : ANI
9. 21 जून 2013 : मुंबई के ठाणे में एक इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई थी और नौ लोग घायल हो गए थे। 

10. 4 अप्रैल 2013 : मुंबई के ठाणे में मुंब्रा में झोपड़पट्टी में एक इमारत गिर गई। इस हादसे में 74 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा था, मृतकों में 18 बच्चे शामिल थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed