हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
1 अक्तूबर : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
कृषि कानून: आज चंडीगढ़ कूच करेंगे किसान, सीमा पर पुलिस मुस्तैद, मोहाली में 1500 जवान तैनात
कृषि कानून के विरोध में पंजाब समेत अलग-अलग राज्यों से गुरुवार को हजारों किसान चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके साथ हजारों की संख्या में वाहन भी होंगे। इसे देखते हुए शहर की अलग-अलग सीमा पर चंडीगढ़ पुलिस को तैनात कर दिया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज से बदल रहे हैं गैस सिलिंडर, इंश्योरेंस, आधार-राशन कार्ड सहित 10 नियम, आपकी जेब पर होगा असर
एक अक्तूबर 2020 यानी कल से भारत में 10 बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। इन नए नियमों से एक ओर जहां आपको राहत मिलेगी, वहीं अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Unlock 5.0: अनलॉक 5.0 के दिशानिर्देश जारी, जानें क्या खुला रहेगा और क्या बंद
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अनलॉक-5.0 के दिशानिर्देश बुधवार को जारी कर दिए गए हैं। त्योहारों के सीजन को देखते हुए सरकार ने अनलॉक-5.0 में छूट बढ़ा दी है। अनलॉक 5.0 की शुरुआत कल यानी गुरुवार से होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
निर्देशक अनुराग कश्यप के ऊपर कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री पायल घोष ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस मामले में पायल चाहती थीं कि जल्द से जल्द अनुराग की गिरफ्तारी भी हो जाए। जिसके चलते उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर