हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
प्रधानमंत्री मोदी आज अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के लिए समुद्र के नीचे ऑप्टिकल फाइबर केबल सुविधा का उद्घाटन करेंगे। पीएम ने रविवार को ऑप्टिकल फाइबर पर जानकारी देते हुए कहा था कि यह सुनिश्चित करना है कि अंडमान व निकोबार को बाहरी दुनिया से वर्चुअल तरीके से जुड़ने में कोई परेशानी न हो।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती से 18 घंटे चली पूछताछ, ED ने रिया को आज फिर किया तलब
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच जारी लगातार जारी है। निदेशालय ने शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से करीब साढ़े आठ घंटे पूछताछ की थी। रिया के अलावा शुक्रवार को उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और रिया की मैनेजर श्रुति मोदी से भी पूछताछ की गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गौतमबुद्ध नगर आगमन पर दो दिन तक उनकी सुरक्षा में तैनात रहे डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन राजेश कुमार सिंह की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनका बेटा, सरकारी वाहन का चालक और गनर भी संक्रमित पाए गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज ‘आत्मनिर्भर भारत सप्ताह’ की शुरुआत करेंगे। रक्षा मंत्री के कार्यालय ने यह जानकारी दी। कार्यालय ने रविवार देर रात ट्वीट कर कहा कि कार्यक्रम का आयोजन दोपहर साढ़े तीन बजे होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर