फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi: 'बाबा का ढाबा' की मदद के नाम पर फर्जीवाड़े के आरोपों की क्या है सच्चाई, वीडियो बनाने वाले ने दिया जवाब

Fri, 30 Oct 2020 02:57 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 30 Oct 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
Baba Ka Dhaba Scam News: baba ka dhaba controversy food blogger gaurav wasan refutes fraud allegations
बाबा का ढाबा घोटाला - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक बुजुर्ग दंपती द्वारा चलाए जा रहे 'बाबा का ढाबा' का एक वीडियो 8 अक्तूबर को सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसमें दिखाया गया था कि कैसे ढाबा के मालिक कांता प्रसाद खाना बेचने के लिए मशक्कत कर रहे थे। वीडियो में कांता प्रसाद रोती आंखों से बता रहे थे कि कोरोना वायरस महामारी के दौर में उनकी आय 100 रुपये से भी कम हो गई है। इतनी कम कमाई में परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। भावुक कर देने वाला यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। उनके वीडियो को कई बॉलीवुड सितारों सहित बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी सोशल मीडिया पर साझा किया था और बुजुर्ग दंपती के लिए मदद की अपील की थी। 

Baba Ka Dhaba Scam News: baba ka dhaba controversy food blogger gaurav wasan refutes fraud allegations
ब्लॉगर गौरव वासन, जिसने मशहूर किया बाबा का ढाबा - फोटो : शुजात आलम

इस वीडियो को बनाया था गौरव वासन नाम के एक फूड ब्लॉगर ने। उन्होंने इस वीडियो को अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल Swad Official (स्वाद ऑफिशियल) पर अपलोड किया था। वीडियो के आखिर में गौरव ने बुजुर्ग दंपति और बाबा का ढाबा की मदद की आर्थिक मदद करने अपील की थी। बाबा का ढाबा की सहायता के लिए कई लोग आगे आए और चंद दिनों में इसकी किस्मत बदल गई। लेकिन इस बीच यूट्यूब में सक्रिय एक अन्य व्यक्ति लक्ष्य चौधरी ने दावा किया कि दान के रूप में जमा हुआ पैसा कांता प्रसाद तक नहीं पहुंचा है। 

Baba Ka Dhaba Scam News: baba ka dhaba controversy food blogger gaurav wasan refutes fraud allegations
लोगों की भीड़ देख हुईं भावुक - फोटो : शुजात आलम

लक्ष्य चौधरी ने 26 अक्तूबर को यूट्यूब पर अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक वीडियो 'जागो डोनल जागो' अपलोड किया। इस वीडियो के जरिए लक्ष्य ने गौरव वासन पर फर्जीवाड़ा करने का गंभीर आरोप लगाया। लक्ष्य के मुताबिक बाबा का ढावा को आर्थिक मदद पहुंचाने के नाम पर चलाए गए ऑनलाइन अभियान से जमा की गई राशि कांता प्रसाद को नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baba Ka Dhaba Scam News: baba ka dhaba controversy food blogger gaurav wasan refutes fraud allegations
बाबा का ढाबा के बाहर लगी मीडिया और लोगों की भीड़ - फोटो : शुजात आलम

लक्ष्य चौधरी अपने वीडियो में कहते हैं कि गौरव वासन ने बाबा का ढाबा की आर्थिक मदद के लिए अपने बैंक खाते का ब्यौरा दिया। गौरव के मुताबिक इस अभियान को लेकर उनका संदेह तब और गहर हो गया जब गौरव वासन ने कहा कि उन्होंने बाबा का ढाबा की मदद के लिए दान के रूप सिर्फ 2.25 लाख रुपये इकट्ठा किए हैं। बाबा का ढाबा का वीडियो वायरल होने से पहले गौरव वासन ने दावा किया था कि उन्होंने 1.75 लाख रुपये रुपये जुटाए थे। 

विज्ञापन
Baba Ka Dhaba Scam News: baba ka dhaba controversy food blogger gaurav wasan refutes fraud allegations
बाबा का ढाबा - फोटो : शुजात आलम

लक्ष्य चौधरी ने अपने वीडियो में गौरव वासन को एक नया वीडियो बनाने की चुनौती दी है। और कहा है कि वो नए वीडियो में बैंक खाते की पासबुक का ब्यौरा सार्वजनिक करें जिसमें उन्होंने बाबा का ढाबा के लिए दान प्राप्त किया है। लंकेश चौधरी के साथ एक साक्षात्कार में, कांता प्रसाद ने कहा है कि "मुझे ऑनलाइन कोई दान नहीं मिला है। मुझे वित्तीय सहायता नगदी के रूप में मिली है। अमिताभ बच्चन की भेजी गई मदद भी मुझे मिली है।" 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed