फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इधर एग्जिट पोल के नतीजे आए, उधर बयानों का बवंडर शुरू हो गया

Sat, 08 Dec 2018 03:26 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Dec 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
Assembly Elections 2018: politicians statements after exit poll
एग्जिट पोल

शुक्रवार को इधर खबरिया चैनलों के एग्जिट पोल सामने आए, उधर नेताओं के बयानों का सिलसिला शुरू हो गया। कोई एग्जिट पोल से खुश तो कोई नाराज दिखा। शिवराज ने तो कह दिया कि वो एग्जिट पोल-वोल नहीं मानते। उन्होंने कहा- मैं ही सबसे बड़ा सर्वेयर हूं। जीत भाजपा की होगी। 

सचिन पायलट

Assembly Elections 2018: politicians statements after exit poll
सचिन पायलट - फोटो : PTI
राजस्थान में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस की पिछले 25 सालों से चल रही पंरपरा जारी दिखाई दे रही है। एग्जिट पोल के नतीजों की मानें तो कमल मुरझा गया है। एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं और लाखों कार्यकर्ताओं का धन्यवाद, लंबे संघर्ष में उन्होंने साथ दिया। उन्होंने कहा कि किसी के मन में आशंका नहीं है कि कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। 

प्रकाश जावेड़कर 

Assembly Elections 2018: politicians statements after exit poll
प्रकाश जावड़ेकर

भाजपा के लिए पांच राज्यों के ये विधानसभा चुनाव बेहद अहम हैं क्योंकि इसी के आधार पर वह 2019 लोकसभा चुनाव के मैदान में कदम रखेगी। इस बीच केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने कहा कि अभी अपनी प्रतिक्रिया नही दूंगा क्योंकि  नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे उसी दौरान इस पर चर्चा करना सही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश विजयवर्गीय

Assembly Elections 2018: politicians statements after exit poll
कैलाश कैलाश विजयवर्गीय

मध्यप्रदेश के एग्जिट पोल की मानें तो अधिकतर एजेंसियों ने भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान जताया है। लेकिन मध्यप्रदेश में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा है कि प्रदेश में बड़े बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। वहीं बेटे की जीत को लेकर कहा कि अगर आकाश 15 हजार से कम वोट से जीता तो समझूंगा जनता हमसे नाराज है।

विज्ञापन

अजीत जोगी

Assembly Elections 2018: politicians statements after exit poll
अजीत जोगी

छत्तीसगढ़ के ज्यादातर एग्जिट पोल में माया-जोगी फैक्टर कोई कमाल दिखाता नजर नहीं आता। लेकिन शायद छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के मुखिया अजीत जोगी इससे इत्तेफाक नहीं रखते। तभी तो उन्होंने कह दिया है कि उन्हें इन एग्जिट पोल्स पर विश्वास नहीं है और 11 दिसंबर को वह किंग के रूप में उभरेंगे। उनका यह बयान कर्नाटक नतीजों से ठीक पहले के एचडी कुमारस्वामी के बयान की याद दिलाता है, जिसमें उन्होंने इसी अंदाज में कहा था कि वह किंगमेकर नहीं किंग बनकर उभरेंगे। हालांकि, छत्तीसगढ़ चुनाव के बाद, विश्लेषक जोगी की हालत कोई बहुत बेहतर नहीं आंकते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed