फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Andhra Pradesh: पवन कल्याण की पत्नी ने तिरुमाला में कराया मुंडन, हादसे में घायल बेटे के लिए मांगी थी मन्नत

Mon, 14 Apr 2025 07:54 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 14 Apr 2025 07:54 AM IST
सार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पवन कल्याण की पत्नी ने अपने बेटे की सलामती के लिए मांगी गई मन्नत को रविवार को पूरा किया। उन्होंने तिरुमाला मंदिर में अपने बाल मुंडवाए और भगवान वेंकटेश्वर का आभार प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के विभिन्न अनुष्ठानों में भी भाग लिया। 

विज्ञापन
Andhra Pradesh Deputy CM Pawan Kalyan wife fulfilled her vow at Tirumala
तिरुमाला मंदिर में मन्नत पूरी करने के बाद पूजा अर्जना करतीं पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला - फोटो : X@JanaSenaParty

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की पत्नी ने रविवार को तिरुमाला मंदिर में अपना सिर मुंडवाकर मन्नत पूरी की। उन्होंने हाल ही में सिंगापुर के एक स्कूल में आगजनी की घटना में घायल हुए अपने बेटे की सलामती के लिए मन्नत मांगी थी। अन्ना कोनिडेला ने देवता के प्रति अपनी कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में अपने बाल अर्पित कर भगवान वेंकटेश्वर को धन्यवाद दिया। 


 

Andhra Pradesh Deputy CM Pawan Kalyan wife fulfilled her vow at Tirumala
तिरुमाला मंदिर में पूजा अर्चना करतीं अन्ना कोनिडेला - फोटो : X@JanaSenaParty

आठ अप्रैल को सिंगापुर में समर कैंप में लगी थी आग
कल्याण दंपती के बेटे मार्क शंकर सिंगापुर में एक समर कैंप में भाग लेने गए थे। जहां 8 अप्रैल को आग लग गई। हादसे में मार्क के हाथ-पैर जल गए थे और उन्हें धुएं की वजह से भी तकलीफ हुई थी। गनीमत रही कि वह इस हादसे में बच गए। हादसे में घायल बेटे की सलामती के लिए अन्ना ने तिरुमाला मंदिर में बाल अर्पित करने के लिए मन्नत मांगी थी। 

Andhra Pradesh Deputy CM Pawan Kalyan wife fulfilled her vow at Tirumala
तिरुमाला मंदिर में पत्था टेकतीं अन्ना कोनिडेला - फोटो : X@JanaSenaParty

पद्मावती कल्याण कट्टा में अर्पित किए अपने बाल
जनसेना पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उपमुख्यमंत्री कल्याण की पत्नी अन्ना ने मंदिर की परंपरा को ध्यान में रखते हुए 'पद्मावती कल्याण कट्टा' में अपने बाल अर्पित किए। जिसके बाद उन्होंने धार्मिक अनुष्ठानों में भी भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Andhra Pradesh Deputy CM Pawan Kalyan wife fulfilled her vow at Tirumala
तिरुमाला मंदिर में मन्नत पूरी करने के बाद नारियल फोड़कर पूजा-अर्जना करतीं अन्ना कोनिडेला - फोटो : X@JanaSenaParty

बेटे के स्वस्थ होने पर देवता को अर्पित किए बाल
जनसेना पार्टी की प्रेस विज्ञाप्ति में कहा गया है कि अन्ना कोनिडेला ने मन्नत मांगी थी कि यदि उनका बेटा दुर्घटना में बच जाता है, तो वह देवता को अपने बाल अर्पित करेंगी। संयोग से अब उनका बेटा दुर्घटना में घायल होने के बाद स्वस्थ है, जिसके चलते अन्ना ने बाल मुंडवाकर अपनी मन्नत को पूरा किया है। 

विज्ञापन
Andhra Pradesh Deputy CM Pawan Kalyan wife fulfilled her vow at Tirumala
तिरुपति मंदिर - फोटो : X@JanaSenaParty

अन्ना ने भगवान वेंकटेश्वर में अपनी आस्था की घोषणा की
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अन्ना कोनिडेला रूसी रूढ़ीवादी ईसाई हैं, इसलिए तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के नियमों के अनुसार, उन्होंने पहले मंदिर के अधिकारियों की उपस्थिति में भगवान वेंकटेश्वर में अपनी आस्था की घोषणा की और घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए। बाद में उन्होंने मंदिर की यात्रा की और विभिन्न अनुष्ठानों में भाग लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed