फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधानी: राशन-दूध-सब्जी खरीदते वक्त घर न आ जाए कोरोना, ऐसे करें अपना और परिवार का बचाव

Sat, 24 Apr 2021 04:56 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 24 Apr 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
american cdc issued guidelines for not contacting to each other amid corona virus pandemic home delivery fruits vegetables
बाजार से घर न आ जाए कोरोना... - फोटो : अमर उजाला

देश में कोरोना के दैनिक मामलों से हाहाकार मचा हुआ है। पिछले कुछ दिनों तीन लाख से ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं कोविड से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है और सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं ऑक्सीजन की भारी किल्लत ज्यादा राज्यों में देखी जा रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार और प्रशासन की लोगों से अपील है कि वो जरूरी ना हो तो घर पर ही रहें लेकिन कोई भी शख्स कितना ही घर पर रह सकता है। गैर-जरूरी कामों को छोड़ भी दें तो रोजाना के फल-सब्जी, दूध, राशन या दवा लेने तो किसी ना किसी को घर से बाहर जाना ही पड़ेगा। ऐसे में परिवार के मुखिया की चिंता बढ़ जाती है कि उसके साथ-साथ कोरोना वायरस भी घर में ना आ जाए। कोरोना से बचने के लिए अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने कुछ गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनका पालन कर हम कोरोना वायरस को अपने घर तक लाने में सफल हो सकते हैं...

american cdc issued guidelines for not contacting to each other amid corona virus pandemic home delivery fruits vegetables
होम डिलिवरी के समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Amar Ujala

कोरोना से बचने के लिए लोगों ने घर पर सामान मंगवाना शुरू कर दिया है लेकिन ये भी खतरे से खाली नहीं है। मान लो डिलिवरी करने वाली कोरोना पॉजिटिव हो तो उसके साथ संक्रमण घर तक फैल सकता है। ऐसे में इन बातों पर खास ध्यान देना है...

  • सबसे पहले ये सुनिश्चित करें कि डिलिवर करने आए शख्स ने मास्क और दस्तानें पहनें या नहीं। अगर नहीं तो सामान ना लें और संबंधित कंपनी से इसकी शिकायत करें। 
  • कोई भी सामान घर पर आ रहा है तो उसकी पैकेजिंग या कार्डबोर्ड को फाड़कर कूड़ेदान में फेंक दें। 
  • घर के अंदर आकर हाथों को अच्छे से सैनिटाइज करें या फिर साफ पानी से अच्छे से धो लें।
american cdc issued guidelines for not contacting to each other amid corona virus pandemic home delivery fruits vegetables
दुकान या बाजार जाएं तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Amar Ujala

कोरोना काल में अगर घर में बंद भी हैं तो राशन-पानी, दूध या फल-सब्जी के लिए तो बाहर जाना ही होगा। पूरा परिवार भले ही ना जाए लेकिन एक शख्स तो जाएगा ही जाएगा। ऐसे में अगर दुकान या बाजार से सामान खरीदना हो तो इन बातों का ध्यान रखें...

  • घर से ही सामान की पर्ची बनाकर दुकान ले जाएं, इससे समय बचेगा और ज्यादा किसी से संपर्क भी नहीं होगा।
  • मास्क और सामाजिक दूरी के साथ-साथ दस्ताने भी जरूर पहनें ताकि घर तक कोरोना ना आए। 
  • कोशिश करें कि दुकानों पर बिलिंग के बाद ऑनलाइन पेमेंट करें, कैश देने बचें, अगर विकल्प नहीं है तो दस्ताने पहनकर कैश दें। 
  • दुकान या बाजार से ऐसे समय में खरीदारी करें, जब वहां भीड़ कम से कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
american cdc issued guidelines for not contacting to each other amid corona virus pandemic home delivery fruits vegetables
फल-सब्जी खरीदें तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Amar Ujala

कितनी भी बड़ी महामारी क्यों ना आ जाए लेकिन कोई भी शख्स फल-सब्जी तो खाना नहीं छोड़ सकता। ये तो जीविका के लिए मूलभूत आवश्यकताएं हैं तो ऐसे में कोरोना से बचने के लिए आप सभी को इन गाइडलाइंस का जरूर पालन करना चाहिए...

  • घर के प्रवेश पर ही एक टेबल रख दें ताकि बाहर से कोई सामान घर में आए तो पहले कुछ देर तक वहां रखा रहे। अगर सामान पैकेट में है तो उसे डिसइंफेक्ट करें। 
  • खाने का सामान प्लास्टिक या टिन कंटेनर में है तो साबुन या पानी से धो लें, फल-सब्जियों को पानी में पोटेशियम परमैंगनेट मिलाकर पांच मिनट तक धोएं।
  • एक बात ध्यान रखें कि खाने के किसी भी सामान को ब्लीज, सैनिटाइजर या साबुन से ना धोएं। फोन कवर को अल्कोहल बेस सोल्यूशन से धो सकते हैं। 
  • बाहर से आएं हैं तो अच्छी तरह से अपने हाथ-पैर साबुन से धोएं। अपने कपड़ो को भी साबुन या डिटर्जेंट से धो सकते हैं।
विज्ञापन
american cdc issued guidelines for not contacting to each other amid corona virus pandemic home delivery fruits vegetables
बाहरी लोग घर आएं तो ये बरतें सावधानी - फोटो : Amar Ujala

ऐसा जरूरी नहीं है कि कोरोना काल में कोई गैर-जरूरी काम सामने ना आ जाए। कभी-कभी ऐसा भी हो सकता है कि आपको अपने घर इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर या इंजीनियर को बुलाना पड़े, लेकिन उनके घर में आने से कोरोना के प्रवेश करने का डर भी बना रह सकता है। ऐसे में इन नियमों का पालन करें...

  • अगर बाहर से कोई व्यक्ति आया है तो उसे घर में मौजूद बुजुर्ग या बीमार शख्स को दूसरे कमरे में पहले ही आइसोलेट कर दें। 
  • फोन पर ही इन लोगों को कोरोना की स्थिति से अवगत करा दें और मास्क पहनने जैसे जरूरी नियमों का पालन करने का आग्रह करें। 
  • इसके अलावा खुद भी मास्क पहनकर रखें और अपने परिवार वालों को भी पहनाएं। कम से कम छह फीट की दूरी बनाकर रखें। 
  • यहां भी टचलैस पेमेंट कर सकते हैं और इन लोगों से कम से कम बात करने की कोशिश करें। 
  • जब काम पूरा हो जाए तो घर की सतह को एल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर से साफ करें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed