देश में रविवार को एक के बाद एक तीन विमान हादसे टल गए। पहले पटना जा रही फ्लाइट से पक्षी टकरा गया, इस वजह से विमान को वापस पटना एरपोर्ट पर वापस लैंड कराना पड़ा। इसके बाद दिल्ली में एक अन्य विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। इसके अलावा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज बराबर रही और अग्निपथ को लेकर फेक न्यूज फैलाने के आरोप में गृह मंत्रालय ने 35 व्हाट्सएप ग्रुप को बैन कर दिया। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और एक ही क्लिक पर...
2 of 6
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी-20 रद्द
- फोटो : अमर उजाला
बारिश की वजह से पांचवां टी-20 रद्द
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां टी-20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। बारिश ने आज के मैच में दो बार खलल डाला। पहले टॉस के बाद बारिश की वजह से 50 मिनट तक मैच रुका रहा। शाम सात बजे से मैच शुरू होने की जगह 7 बजकर 50 मिनट पर मैच की शुरुआत हुई। एक-एक ओवर दोनों पारियों से काटे गए और मैच 19 ओवर का होना था। पढ़ें पूरी खबर
3 of 6
home ministry
- फोटो : ANI
35 व्हाट्सएप ग्रुप बैन, 10 गिरफ्तार
सरकार ने अग्निपथ योजना को लेकर सोशल मीडिया पर 'गलत सूचना फैलाने' के आरोप में 35 व्हाट्सऐप समूहों पर प्रतिबंध लगाया है। 'फेक न्यूज' फैलाने और विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के आरोप में दस लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली से जबलपुर जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से जबलपुर जा रहे स्पाइसजेट विमान में उड़ान भरने के बाद आई तकनीकी गड़बड़ी के बाद उसे आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 पर इमरजेंसी लेंडिंग कराई गई। विमान में उस समय क्रू मेंबर समेत 82 यात्री सवार थे। विमान में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी सवार थे, जिन्हें जबलपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होना था। बाद में केंद्रीय मंत्री सहित अन्य यात्रियों को दूसरे विमान से गंतव्य की ओर भेजा गया। स्पाइसजेट की ओर से केंद्रीय मंत्री के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई। पढ़ें पूरी खबर
5 of 6
स्पाइस जेट
- फोटो : social media
चिड़िया से टकराकर हवा में बंद हुआ विमान का इंजन
बिहार के पटना एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते बचा है। यहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइस जेट के विमान में अचानक आग लग गई। आनन-फानन में विमान की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि जिस समय विमान में आग लगी, उसमें 185 यात्री सवार थे। पढ़ें पूरी खबर