उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। इसके अलावा बिहार में वीआईपी के तीनों विधायकों ने भाजपा को समर्थन देने का एलान कर दिया। इसके अलावा तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के भोईगुड़ा स्थित कबाड़ गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें 11 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। सभी बिहार के रहने वाले थे। ऐसी ही देश-दुनिया, राजनीति, खेल और सिनेमा जगत की बड़ी खबरों से आपको रूबरू कराते हैं...
2 of 7
पुष्कर सिंह धामी की नई टीम।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में फिर धामी सरकार
उत्तराखंड में नई सरकार का गठन हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। धामी के साथ आठ अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। नई कैबिनेट में धामी ने पांच पुराने चेहरों को बरकार रखा है तो तीन नए चेहरे भी शामिल किए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
3 of 7
हैदराबाद के कबाड़ गोदाम में भीषण आग
- फोटो : ANI
हैदराबाद के कबाड़ गोदाम में भीषण आग, 11 मजदूरों की मौत
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के भोईगुड़ा स्थित कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई है जिसमें 11 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वाले सभी मजदूर बिहार के रहने वाले थे और यहां कबाड़ गोदाम में काम करते थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
4 of 7
मुकेश सहनी
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश सहनी को करारा झटका
बिहार में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुखिया मुकेश सहनी को करारा झटका लगा है। पार्टी के सभी तीनों विधायकों ने बुधवार को भाजपा को समर्थन देने का एलान कर दिया। इन तीनों विधायकों में मिश्री लाल यादव, राजू सिंह और स्वर्णा सिंह शामिल हैं। अब मंत्री मुकेश सहनी अकेले पड़ते नजर आ रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
5 of 7
ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल
- फोटो : Amar Ujala
ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण
भारत ने बुधवार को सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि ये परीक्षण अंडमान एवं निकोबार में हुआ। अधिकारियों के अनुसार बढ़ी हुई रेंज की इस मिसाइल ने टारगेट पर सटीक निशाना लगाया। यहां पढ़ें पूरी खबर