{"_id":"6277551558c57d0949097fa9","slug":"know-when-meteor-storm-to-hit-earth-for-first-time-in-20-years-news-i-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meteor Storm: इस दिन धरती से टकरा सकता है उल्कापिंडों का तूफान, 20 साल में पहली बार होगा ऐसा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Meteor Storm: इस दिन धरती से टकरा सकता है उल्कापिंडों का तूफान, 20 साल में पहली बार होगा ऐसा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 08 May 2022 02:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
धरती से टकरा सकता है उल्कापिंडों का तूफान
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Meteor Storm: कई रहस्यों से अतंरिक्ष भरा पड़ा है जहां हर दिन कोई न कोई घटना घटती होती रहती है। इनमें कई ऐसी घटनाएं होती हैं जिनसे धरती को खतरा होता है। अब एक बार फिर अंतरिक्ष में एक ऐसी घटना होने जा रही है जिसका असर धरती पर पड़ सकता है। धरती पर इस खतरे की वजह महीने के आखिरी में आने वाला उल्कापिंडों का तूफान है।
दरअसर मई महीने के आखिरी में 30 या 31 तीराख को धरती पर उल्कापिंडों का तूफान आ सकता है। वैज्ञानिक इसको लेकर आश्वस्त हैं। हालांकि उल्कापिंडों का तूफान आएगा या बारिश होगी यह अभी तय नहीं है। वैज्ञानिकों ने कहा कि यह आसानी से पता किया जा सकता है कि उल्कापिंड कब आ रहे हैं, लेकिन बीच रास्ते में उनकी दिशा और दशा बदल जाती है। इसलिए अभी कुछ भी बता पाना मुश्किल है। आइए जानते हैं धरती पर आने वाले उल्कापिंडों के तूफान के बारे में...
2 of 6
धरती से टकरा सकता है उल्कापिंडों का तूफान
- फोटो : iStock
वैज्ञानिकों ने इस उल्कापिंडों के तूफान को ताउ हर्क्यूलिड्स नाम दिया है। जापान के शहर क्योटो स्थित क्वासान ऑब्जरवेटरी ने मई 1930 में इस तूफान को देखा था। सिर्फ उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में रहने वाले लोग ही इस तूफान को देख पाएंगे।
3 of 6
धरती से टकरा सकता है उल्कापिंडों का तूफान
- फोटो : iStock
उल्कापिंडों के तूफान को तभी देखा जा सकता है आसमान में जब गहरा अंधेरा होगा और विजन बिल्कुल साफ हो। मतलब आसमान में किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं हो। अगर ऐसा होता है, तो 30 मई और 31 मई की रात में आसमान में उल्कापिंडों की बारिश को देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
धरती से टकरा सकता है उल्कापिंडों का तूफान
- फोटो : iStock
30 मई और 31 मई की रात में उल्कापिंडों के तूफान के अलावा आसामान में तेज रोशनी वाले कुछ फ्लैश भी देख जा सकते हैं। इस नजारे को इस हफ्ते भी देखा सकता है, लेकिन यह सिर्फ उल्कापिंडों की बारिश है। इस हफ्ते दिखाई देने वाले उल्कापिंडों का नाम एटा एक्वेरिड्स है। हालांकि अगले साल इन्हें देखना दिलचस्प होगा, क्योंकि तब आसामान में ज्यादा संख्या में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
5 of 6
धरती से टकरा सकता है उल्कापिंडों का तूफान
- फोटो : iStock
जेनिथ ऑवर्ली रेट से मीटियोर शॉवर को मापा जाता है। 100 ZHR प्वाइंट पर होने वाली उल्कापिंडों की बारिश को सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है। बहुत दुर्लभ होता है जब इनकी संख्या 1000 के पार जाती है। अगर 1000 या उससे ऊपर इनकी संख्या जाती है, तो उसे उल्कापिंडों का तूफान कहा जाता है। इससे पहले साल 2001/2002 में उल्कापिंडों का लियोनिड तूफान आया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।