केंद्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को बढ़ाने का फैसला किया है। यानी अब अगले छह महीने तक गरीब परिवारों को फ्री में राशन की सुविधा मिलती रहेगी। इसके अलावा शनिवार से आईपीएल का भी आगाज हो गया। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया का बड़ी खबरें एक ही जगह और सिर्फ एक क्लिक पर...
दिन की बड़ी खबरें: गरीबों को सितंबर तक मिलता रहेगा फ्री राशन, पढ़ें देश-दुनिया का बड़ी खबरें एक ही जगह और सिर्फ एक क्लिक पर
छह महीने के लिए बढ़ाई गई पीएम अन्न योजना
केंद्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 6 महीने के लिए बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। अब 30 सितंबर 2022 तक पीएम अन्न योजना बढ़ा दी गई है। 31 मार्च को इसकी समयसीमा खत्म हो रही थी। मोदी कैबिनेट ने शनिवार यह अहम फैसला लिया। पढ़ें पूरी खबर
अखिलेश यादव यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनें
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बन गए हैं। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने सूचना जारी कर दी है। उन्हें शनिवार को ही सपा विधायक दल की बैठक में विधानमंडल दल का नेता चुना गया। पढ़ें पूरी खबर
क्या रविवार की रैली में इस्तीफा देने वाले हैं इमरान खान?
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय के यूट्यूब चैनल का नाम बदलने से इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि इमरान खान रविवार को इस्लामाबाद में होने वाली सार्वजनिक रैली में प्रधानमंत्री के रूप में पद छोड़ सकते हैं। ये रैली इमरान खान ने ही बुलाई है और यह एक तरह से यह पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की ताकत का प्रदर्शन है क्योंकि विपक्ष उनकी सरकार को हटाने के लिए नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव के लिए तैयार है। पढ़ें पूरी खबर
बाइडन ने पुतिन को बताया कसाई
यूक्रेन में जारी रूस के हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति शनिवार को पोलैंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाइडन ने पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से वारसॉ में मुलाकात की। यहां अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि नाटो पूरी तरह से एकजुट है। हमारे दृष्टिकोण में कोई अलगाव नहीं होना चाहिए। मुझे विश्वास है कि व्लादिमीर पुतिन को यकीन था कि वह नाटो को विभाजित कर देंगे और पूर्व को पश्चिम से अलग करने में सक्षम होंगे। इसके बाद बाइडन ने वारसॉ में यूक्रेनी शरणार्थियों से मुलाकात की। यहां उन्होंने पुतिन पर हमला बोला और उन्हें एक कसाई बताया। पढ़ें पूरी खबर