फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Military Recruitment: सेना भर्ती के नए नियम से पांच बड़े फायदे, जानिए सरकार ने क्यों लिया ऐसा फैसला?

Wed, 15 Jun 2022 10:26 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 15 Jun 2022 10:26 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने मंगलवार को सेना भर्ती में बड़ा बदलाव किया। केंद्रीय रक्षा मंत्री ने इसके लिए 'अग्निपथ भर्ती योजना' लॉन्च की। इसके तहत अब सेना में युवाओं को चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा। यह भर्ती साढ़े 17 साल से लेकर 21 साल की उम्र तक के युवाओं की होगी। 

विज्ञापन
Agneepath Military Recruitment new rule of Five big benefits and know why the government took such a decision?
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला

नए भर्ती नियम को लेकर तमाम तरह की बात चल रही है। देश के बड़े रक्षा विशेषज्ञ इसे अच्छी पहल बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि नए भर्ती नियम से सरकार, युवाओं और देश को क्या फायदा मिलेगा? सरकार ने ऐसा फैसला क्यों लिया?  
 
Agneepath Military Recruitment new rule of Five big benefits and know why the government took such a decision?
भारतीय सेना - फोटो : पीटीआई
पहले जानिए नए भर्ती नियम के बारे में सबकुछ
 'अग्निपथ भर्ती योजना' के तहत युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सेना में शामिल होने का मौका मिलेगा। भर्ती के लिए साढ़े 17 साल से 21 साल की आयु सीमा तय की गई है। चार साल के अंत में 75 फीसदी सैनिकों को ड्यूटी से मुक्त कर दिया जाएगा। अधिकतम 25 फीसदी इच्छुक जवानों को सेना में आगे भी सेवा देने का मौका मिलेगा। यह तब होगा जब रिक्तियां होंगी। जिन जवानों को सेवा से मुक्त किया जाएगा, उन्हें सशस्त्र बल व अन्य सरकारी नौकरियों में वरीयता मिलेगी। 
 
Agneepath Military Recruitment new rule of Five big benefits and know why the government took such a decision?
जवानों को अग्निवीर कहा जाएगा
नए नियम के मुताबिक भर्ती होने वाले युवाओं को 10 हफ्ते से लेकर छह महीने की ट्रनिंग दी जाएगी। इसके लिए 10वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र आवेदन कर सकेंगे। 10वीं पास जवानों को सेवाकाल के दौरान 12वीं भी कराई जाएगी। इन नौजवानों को अग्निवीर कहा जाएगा। अगर कोई अग्निवीर देश सेवा के दौरान शहीद हो जाता है तो उसे सेवा निधि समेत एक करोड़ से ज्यादा की राशि ब्याज समेत दी जाएगी। इसके अलावा बची हुई नौकरी का वेतन भी दिया जाएगा। अगर कोई जवान ड्यूटी के दौरान डिसेबिल यानी दिव्यांग हो जाता है तो उसे 44 लाख रुपये तक की राशि दी जाएगी और बची हुई नौकरी का भी वेतन दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agneepath Military Recruitment new rule of Five big benefits and know why the government took such a decision?
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला
चार बाद मिलेगी एकमुश्त राशि
चार साल की नौकरी के बाद युवाओं को सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा। जो 11.71 लाख रुपए होगा। येाजना की शुरुआत 90 दिन बाद हो जाएगी। इस साल 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। 
विज्ञापन
Agneepath Military Recruitment new rule of Five big benefits and know why the government took such a decision?
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला
जानें कितना मिलेगा वेतन ?                                   
साल   महीनेवार वेतन   कैश इन हैंड 
प्रथम वर्ष    30000       21000 
दूसरे वर्ष    33000       23100
तीसरे वर्ष            36000           25580
चौथे वर्ष  40000         28000

नोट: कुल वेतन का 30 फीसदी हिस्सा अग्निवीर कॉर्प्स फंड में जमा होगा। इतनी ही राशि सरकार भी इस फंड में डालेगी। चार साल बाद ब्याज सहित यह राशि अग्निवीर को मिलेगी। जो 11.71 लाख रुपये होगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed