{"_id":"62a957c92fdcc74961147002","slug":"ind-vs-sa-3rd-t20i-match-highlights-in-hindi-ruturaj-gaikwad-five-boundries-in-an-over","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SA Photos: मिलर ने छोड़ा हार्दिक का कैच, ऋतुराज के सिर पर लगी नोर्त्जे की गेंद फिर उसी ओवर में लगाए पांच चौके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA Photos: मिलर ने छोड़ा हार्दिक का कैच, ऋतुराज के सिर पर लगी नोर्त्जे की गेंद फिर उसी ओवर में लगाए पांच चौके
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 15 Jun 2022 09:23 AM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। इसी वजह से भारत बड़ा स्कोर बना पाया और यह मैच जीता।
विज्ञापन
1 of 10
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : बीसीसीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच भारतीय टीम के नाम रहा। इस मैच में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में खुद को बनाए रखा है। फिलहाल दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। तीसरे मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज अच्छी लय में नजर आए और दोनों के बेहतरीन अर्धशतक के चलते टीम इंडिया ने 179 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 131 रन पर सिमट गई और यह मैच 48 रन से हार गई।
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्जे की एक गेंद ऋतुराज गायकवाड़ के सिर में लगी, लेकिन उसी ओवर में उन्होंने पांच चौके जड़ दिए। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के मिलर और भारत के हार्दिक पांड्या का याराना भी मैच के दौरान देखने को मिला। कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान ऋषभ पंत की पांच साल पुरानी एक तस्वीर भी वायरल हुई। यहां हम मैच जुड़ी रोमांचक चीजें तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
2 of 10
हार्दिक पांड्या की मदद करते डेविड मिलर
- फोटो : बीसीसीआई
भारत और दक्षिण अफ्रीका के इस मैच में हार्दिक पांड्या और डेविड मिलर के बीच जमकर दोस्ती देखने को मिली। जब हार्दिक बल्लेबाजी के लिए आए थे, तब उनके जूते का धागा खुल गया। इससे हार्दिक को भागने में परेशानी हो रही थी और उन्होंने मिलर से धारा बांधने को कहा। मिलर ने तुरंत हार्दिक के जूते का धागा बांध दिया। वहीं, जब हार्दिक एक रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उनका कैच भी मिलर के हाथों छूट गया। मिलर से कैच छूटने पर फैंस ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वो हार्दिक के साथ अपनी दोस्ती निभा रहे हैं।
3 of 10
ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : बीसीसीआई
ऋतुराज गायकवाड़ ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्जे की एक गेंद उनके सिर पर लग गई थी, लेकिन वो घबराए नहीं और न ही उनका आत्मविश्वास कम हुआ। इसके उलट उन्होंने उसी ओवर में पांच चौके लगाकर गेंदबाज को बैकफुट में ढकेल दिया।
भारतीय कप्तान ऋषभ पंत और कोच राहुल द्रविड़ की एक फोटो भी इस मैच के दौरान वायरल हुई। आज से लगभग पांच साल पहले द्रविड़ और पंत साथ थे, जब दोनों दिल्ली की टीम का हिस्सा थे। इसके बाद अब दोनों साथ हैं दोनों भारतीय टीम में हैं। अब टीम इंडिया को जीत दिलाने की जिम्मेदारी सबसे ज्यादा इन्हीं दोनों के ऊपर है।
विज्ञापन
5 of 10
टॉस के दौरान दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा और भारतीय कप्तान ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की कप्तानी करते हुए ऋषभ पंत लगातार तीसरे मैच में टॉस हार गए। इस वजह से भारतीय टीम को फिर से पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। हालांकि, भारत ने पहले बल्लेबाजी करने के बावजूद इस मैच में जीत हासिल की
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।