फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी के समर्थन में कपड़े उतारने वाली मॉडल मेघना पटेल NCP में शामिल हुईं

Mon, 01 Aug 2016 02:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 Aug 2016 02:50 PM IST
विज्ञापन
After posing seminude in support of Narendra Modi, Meghana Patel join ncp
Meghana Patel Narendra Modi
2014 के लोकसभा चुनाव के समय नरेंद्र मोदी के समर्थन में सेमीन्यूड होकर सुर्खियां बटोरने वाली मेघना पटेल एक बार फिर चर्चा में हैं। मेघना, शरद पवार की पार्टी एनसीपी में शामिल हो गईं। रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने पार्टी में शामिल होने के मौके पर मेघना का स्वागत किया। पटेल को रविवार को वड़ोदरा के दौरे पर आए थे। 
After posing seminude in support of Narendra Modi, Meghana Patel join ncp
Meghana Patel Narendra Modi
मेघना के बारे में बोलते हुए प्रफुल पटेल ने कहा, 'मेघना एक अभिनेत्री हैं और दक्षिण भारतीय फिल्मों सहित कई फिल्मों में किया है। अब वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का हिस्सा है।'

 
After posing seminude in support of Narendra Modi, Meghana Patel join ncp
Meghana Patel Narendra Modi
गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में गुजरात की मेघना ने नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए अपनी सेमीन्यूड तस्वीर खिंचवाई थी। इस तस्वीर में मेघना के हाथ में मोदी की तस्वीर थी। हालांकि उस समय कई लोगों ने मेघना के काम को पब्लिसिटी स्टंट माना था, लेकिन मेघना का कहना था कि वह मोदी के समर्थन में ऐसा कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
After posing seminude in support of Narendra Modi, Meghana Patel join ncp
Meghana Patel Narendra Modi
गुजरात एनसीपी प्रमुख जयंत पटेल ने मेघना के बारे में कहा, 'पहले उन्होंने नरेंद्र मोदी के लिए प्रचार किया था, लेकिन अब एनसीपी में उनके शामिल होने में कुछ भी गलत नहीं है। कई बार अलग-अलग राजनैतिक दलों के लोग विरोधी दलों से जुड़ जाते हैं। यह नई बात नहीं है।'
विज्ञापन
After posing seminude in support of Narendra Modi, Meghana Patel join ncp
Meghana Patel Narendra Modi
मेघना ने भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में काम किया है। इनमें 2007 में आई फिल्म राजा ठाकुर सुपर हिट साबित हुई। 2009 में मेघना ने फिल्म 'हमार गांव, हमार देश' और 2010 में 'घर आजा परदेशी' में काम किया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed