फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयरो इंडिया शो Pics: रक्षा मंत्री राजनाथ बोले- देश की रक्षा के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रह सकते

Tue, 02 Feb 2021 04:29 PM IST
योगेश साहू पीटीई, बंगलूरू।
पीटीई, बंगलूरू। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 02 Feb 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
Aero India Show Pics : Defense Minister Rajnath Singh Said, Cannot Depend On Others To Protect Country
एयरो इंडिया शो की तैयारी के दौरान हवा में कलाबाजी दिखाता एक विमान। - फोटो : PTI

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत अपनी रक्षा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रह सकता। सिंह ने बंगलूरू में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की दूसरी एलसीए-तेजस निर्माण सुविधा का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भारत 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' के तहत अपनी रक्षा उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में तत्पर है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी रक्षा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रह सकता। आइए देखते हैं इस शो की कुछ चुनिंदा तस्वीरें...

Aero India Show Pics : Defense Minister Rajnath Singh Said, Cannot Depend On Others To Protect Country
बंगलूरू में एयरो इंडिया शो की तैयारी - फोटो : पीटीआई

सिंह ने कहा कि हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस न केवल स्वदेशी है, बल्कि अनेक मानकों पर अपने विदेशी समकक्षों से बेहतर भी है और अपेक्षाकृत सस्ता है। उन्होंने कहा कि अनेक देशों ने तेजस में रुचि दिखाई है। भारत कुछ साल में रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में 1.75 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य को हासिल करेगा।

एचएएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आर माधवन ने हाल ही में कहा था कि 48,000 करोड़ रुपये के सौदे के तहत तेजस एलसीए की भारतीय वायु सेना को आपूर्ति मार्च 2024 से शुरू होगी और 83 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति पूरी होने तक हर साल करीब 16 विमानों को शामिल किया जाएगा।
 

Aero India Show Pics : Defense Minister Rajnath Singh Said, Cannot Depend On Others To Protect Country
एयरो इंडिया शो में रूस का पवेलियन। - फोटो : Twitter : @RusEmbIndia

माधवन ने यह भी कहा था कि अनेक देशों ने तेजस खरीदने में रुचि दिखाई है और निर्यात का पहला ऑर्डर अगले कुछ साल में आ सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा पर मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) ने 13 जनवरी को इस सौदे को मंजूरी दी थी।

बंगलूरू में 1 से 8 फरवरी तक उड़ानों पर रोक
बंगलूरू पुलिस आयुक्त ने शहर में एयरो इंडिया शो के आयोजन के मद्देनजर शहर में 1 से 8 फरवरी तक मानवरहित वायु यानों (यूएवी), ड्रोन और गुब्बारों जैसे सभी प्लेटफॉर्म की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस आयुक्त कमल पंत ने एक आदेश में कहा कि बंगलूरू शहर पुलिस आयुक्तालय के सीमा क्षेत्र में 1 से 8 फरवरी तक यूएवी/रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन, पैराग्लाइडर्स/ माइक्रो लाइट्स/ छोटे विमानों, ड्रोन/ क्वाड कॉप्टर, गुब्बारों की उड़ान प्रतिबंधित रहेगी। एयरो इंडिया 2021 का आयोजन येलाहांका वायुसेना स्टेशन में 3 से 5 फरवरी तक किया जाएगा। आगे देखिए कुछ और तस्वीरें...

विज्ञापन
विज्ञापन
Aero India Show Pics : Defense Minister Rajnath Singh Said, Cannot Depend On Others To Protect Country
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड पैवेलियन में रखा भविष्य में उपयोग में आने वाले ड्रोन का मॉडल। - फोटो : ANI

एयरो इंडिया शो 2021 बेहद खास है। यहां हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के पैवेलियन में भविष्य में उपयोग में आने वाले ड्रोन का मॉडल प्रदर्शित किया गया है। इस ड्रोन को CATS WARRIOR नाम दिया गया है।
 


 

विज्ञापन
Aero India Show Pics : Defense Minister Rajnath Singh Said, Cannot Depend On Others To Protect Country
शो में पहली बार भारत की अगली पीढ़ी की एंटी रेडिएशन मिसाइल रुद्रम-1 को भी प्रदर्शित किया गया है। - फोटो : ANI

एयरो इंडिया शो में पहली बार भारत की अगली पीढ़ी की एंटी रेडिएशन मिसाइल रुद्रम-1 को भी प्रदर्शित किया गया है। यह मिसाइल भारतीय वायु सेना के सुखोई विमान से जोड़ा जा सकता है। यह मिसाइल एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू जेट विमानों से 200 किलोमीटर की दूरी पर दुश्मन के राडार सहित लक्ष्यों को मार सकती है। बता दें कि एयरो इंडिया शो को आप घर बैठे ऑनलाइन भी देख सकते हैं। इसके लिए सरकार ने एक खास वेबसाइट (https://aeroindia.gov.in) लॉन्च की है। शो को ऑनलाइन देखने के लिए इस वेबसाइट पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed