{"_id":"652e6ab9705ffa40f4051e27","slug":"viral-jokes-santa-banta-ke-funny-chutkule-in-hindi-latest-jokes-in-hindi-2023-10-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Viral Jokes: संता- यार मेरी बीवी गुस्सा बहुत करती है, बंता की बात सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Viral Jokes: संता- यार मेरी बीवी गुस्सा बहुत करती है, बंता की बात सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
Viral Jokes: अगर आप नियमित रूप से सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और चिंता करने की वजह से होने वाली घातक बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। इंसान कभी भी हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बेहद मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में: अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
2 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
हाईस्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियां आपस में बातें कर रही थीं।
पहली लड़की- यार, मेरे पापा ने कहा है कि इस बार अगर परीक्षा में फेल हुई तो तेरी शादी कर दूंगा।
दूसरी लड़की- तो तुमने कितनी तैयारी की है?
पहली लड़की- बस, रिसेप्शन की ड्रेस लेनी बाकी है....
3 of 5
जोक्स
- फोटो : Twitter
एक बार पिंकी ऑटो में बैठकर कहीं जा रही थी।
थोड़ी देर बाद उसने अपना एक पैर ऑटो से बाहर निकाल लिया।
ऑटो वाला बोला- मैडम, पैर अंदर कर लो।
पिंकी ने जवाब दिया- तुम चुप करो, मुझे हाथी को लात मारनी है उसने कल मुझे आंख मारी थी...
संता- यार मेरी बीवी गुस्सा बहुत करती है
बंता- मेरी भी पहले करती थी, अब नहीं करती,
संता- तुमने क्या इलाज किया?
बंता- एक दिन गुस्से में थी, मैंने कह दिया कि बुढ़ापे में गुस्सा आ ही जाता है
बस वो दिन है और आज का दिन है, तेज़ आवाज़ में भी बात नहीं करती!
वोटर- यह जो आप उंगली पे स्याही लगाते हो…ये कितने दिन में निकलेगी?
मतदान अधिकारी- करीब 4 महीने में।
वोटर (सिर आगे करते हुए)- यार मेरे सिर में लगादे।
डाई सिर्फ 15 दिन ही चलती है....
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।