फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Jokes: पप्पू- इतना परेशान क्यों है? गप्पू के जवाब पढ़कर घर में लगेंगे खूब ठहाके

Tue, 04 Feb 2025 07:55 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 04 Feb 2025 07:55 PM IST
सार

Jokes in Hindi, Chutkule: अच्छी सेहत के लिए सुबह और शाम हंसना बेहद जरूरी है। सेहतमंद रहने के लिए आपको हंसते रहना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा।

विज्ञापन
Viral Jokes majedar chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

हंसना हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है। खुलकर हंसने से न सिर्फ हमारा मन खुश रहता है, बल्कि ये हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। हंसने से तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हम कई बीमारियों से दूर रहते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसने के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है, लेकिन यह हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए हर इंसान को जीवन में रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। ऐसा करने से मन हल्का रहता है साथ ही मानसिक तनाव कम होता है। इसके लिए आप कॉमेडी फिल्में देख सकते हैं, दोस्तों के साथ आप हंसी मजाक कर सकते हैं या फिर चुटकुले पढ़ सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। तो देर किस बात कि चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...



पप्पू अपनी नई नवेली बीवी के साथ सब्जी खरीदने गया...
सब्जी वाला- भैया, बहूरानी काफी पढ़ी-लिखी लगती हैं!
पप्पू (इतराते हुए) बोला- एमबीए किया है इन्होंने पर तुमने कैसा जाना? 
सब्जी वाला- थैले में टमाटर नीचे और कद्दू ऊपर जो रख रही हैं...!!!
पप्पू बेहोश...
 

Trending Videos
Viral Jokes majedar chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
गप्पू ऑफिस में लेट पहुंचा
बॉस- कहां थे अब तक?
गप्पू- जी वो गर्लफ्रेंड को कॉलेज छोड़ने गया था
बॉस- शटअप, कल से ऑफिस टाइम से आना, नहीं तो खैर नहीं
गप्पू- ठीक है तो फिर अपनी बेटी को खुद ही कॉलेज छोड़ देना....

 
Viral Jokes majedar chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
गप्पू- यार तू आज परेशान दिख रहा है
पप्पू- हां यार, मैं जो भी काम करता हूं, मेरी पत्नी बीच में आ जाती है
गप्पू- तू एक बार ट्रक चलाकर देख, शायद तेरी किस्मत साथ दे दे....

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Jokes majedar chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पप्पू- इतना परेशान क्यों है?
गप्पू- अरे यार, मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को दो बड़े-बड़े टेडी बियर गिफ्ट किए थे...
पप्पू- तो इसमें परेशान होने की क्या बात है?
गप्पू- उसकी मम्मी ने दोनों की
रुई निकाल कर दो तकिए भरवा लिए....

 
विज्ञापन
Viral Jokes majedar chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पप्पू समोसे को खोलकर अंदर का मसाला ही खा रहा था
गप्पू- अरे! तू पूरा समोसा क्यों नहीं खा रहा?
पप्पू- अरे, मैं बीमार हूं न इसलिए डॉक्टर ने
बाहर की चीज खाने से मना किया है...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed