वायरल जोक्स: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए तनाव मुक्त रहना बहुत जरूरी है। मानसिक तनाव और चिंता को दूर करने के लिए सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। इंसान को स्वस्थ रखने में हंसी की भड़ी भूमिका होती है। आप हंसने और मुस्कुराने के लिए नीचे दिए गए मजेदार जोक्स को पढ़ सकते हैं। तो, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
वायरल जोक्स: मैनेजर- ऑनलाइन खाना बेचने वाली कंपनियां कैसे सफल हुईं? संता ने दिया मजेदार जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंजूस बाप ने बेटे को एक नया चश्मा दिया, बेटा कुर्सी पर बैठ कर कुछ सोच रहा था...
कंजूस पिता ने आवाज लगाई- क्या पढ़ रहे हो?
बेटा- कुछ नहीं पिता जी
बाप- तो कुछ लिख रहे?
बेटा- जी नहीं पिताजी
बाप- (गुस्से से) तो फिर अपना चश्मा उतार क्यों नहीं देते? फिजूलखर्ची की आदत पड़ गई है...
मैनेजर- ऑनलाइन खाना बेचने वाली कंपनियां कैसे सफल हुईं?
संता- इसका क्रेडिट लाखों युवतियों द्वारा बनाए
गए घिया, टिंडा, लौकी और तोरई को जाता है।
चुटकुले: लड़का- क्या तुम मेरी सैलरी से गुजारा कर लोगी? लड़की ने दिया झन्नाटेदार जवाब
चार चींटियां रास्ते में बैठकर बातें कर रही थीं,
तभी वहां से एक हाथी गुजरने लगा।
उसे देख कर एक चींटी बोली- ओ हाथी मुझसे कुश्ती लड़ेगा?
इस पर बाकी चींटियां बोलीं- रहने दे बहन, बेचारा अकेला है...
जोक्स: पत्नी- कल तुम पड़ोसन के साथ फिल्म देखने क्यों गए थे? पति का जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
एक बार चिंटी ऑटो में बैठकर कही जा रही थी।
थोड़ी देर बाद उसने अपना एक पैर ऑटो से बाहर निकाल लिया।
ऑटो वाला बोला- मैडम, पैर अंदर कर लो।
चिंटी ने जवाब दिया- तुम चुप करो, मुझे हाथी को लात मारनी है उसने कल मुझे आंख मारी थी...