फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: बंता ने खोली हजामत की दुकान, फिर जो हुआ जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Fri, 29 Dec 2023 11:05 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 29 Dec 2023 11:05 AM IST
विज्ञापन
Todays funny jokes Santa Banta Latest Funny Jokes In Hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala

Funny Chutkule in hindi: हंसना-हंसाना हमारे सुखद जिंदगी का जरूरी हिस्सा है, रोज खूब खुल कर हंसिए। अगर आप हंसते रहेंगे तो कई सारी परेशानियों का एहसास भी नहीं होगा, जीवन में सकारात्मकता का संचार होगा और समस्याएं कैसे आएंगी और चली जाएंगी आपको पता भी नहीं चलेगा। हंसने से मन प्रसन्न रहता है, काम करने की ऊर्जा बनी रहती है साथ ही ये शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ रखने के लिए भी बहुत आवश्यक है।



जोक्स-चुटकुले इसमें आपकी बड़ी मदद कर सकते हैं। तो हम लेकर आए हैं आपके लिए कुछ शानदार जोक्स जो आपके चेहरे पर हंसी ला देंगे और कुछ पल के लिए ही सही आप परेशानियों को भूल जाएंगे। चलिए खोलते हैं आज के जोक्स का पिटारा।

पति अपनी पत्नी से- मेरी शर्ट को उल्टी करके प्रेस करना।
पत्नी- ठीक है
कुछ देर बाद...
पति- मेरी शर्ट को प्रेस कर दिया क्या?
पत्नी- नहीं अभी नहीं
पति- क्यों?
पत्नी- अभी मुझे उल्टी ही नहीं आ रही तो उल्टी करके कैसे प्रेस करूं।
पति बेहोश।

Todays funny jokes Santa Banta Latest Funny Jokes In Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
बंता ने हजामत की दुकान खोली।
एक ग्राहक शेव कराने आया।
बंता- मूंछ रखनी है?
ग्राहक- हां।
बंता ने ग्राहक की मूंछ काट कर उसके हाथ में देते हुए-
लो रख लो, जहां रखनी है।
 
Todays funny jokes Santa Banta Latest Funny Jokes In Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
फादर- अगर इस बार तुम इम्तिहान में फेल हुए तो, मुझे पापा मत कहना।
इम्तिहान के बाद...
फादर- How is Your Result?
सन- दिमाग का दही मत कर बाबूलाल तू बाप कहलाने का हक खो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Todays funny jokes Santa Banta Latest Funny Jokes In Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी बीमार पति को डाक्टर के पास ले गयी..
डाक्टर ने कहा “ इनको अच्छा खाना दो,
हमेशा खुश रखो, घर की कोई भी प्राब्लम इनसे डिसकस ना करो,
फाल्तू की फरमाइशें करके इनकी चिंताये 
मत बढ़ाओ तो ये छ महीने में ठीक हो जायेंगे..
रास्ते में पति ने पत्नी से पूछा “ क्या कहा डाक्टर ने ?”
पत्नी बोली “ डाक्टर ने जवाब दे दिया है”
विज्ञापन
Todays funny jokes Santa Banta Latest Funny Jokes In Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी ने गुस्से में पति से कहा- मैं तंग आ गई हूं रोज की किच-किच से।
मुझे तलाक चाहिए।
पति- ये लो चॉकलेट खाओ।
पत्नी (रोमांटिक होते हुए)- मना रहे हो मुझे।
पति- नहीं रे पगली, मां कहती हैं कि अच्छा काम करने से पहले मीठा खाना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed