Today’s Funny Jokes: हंसने से हम दिनभर तरोताजा महसूस करते हैं। इसके साथ ही हमारा पूरा दिन अच्छा बीतता है। हंसने के एक नहीं कई फायदे होते हैं जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे, संता का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे
संता- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है
पत्नी- क्या गलतफलमी?
संता- यही, ''कि मैं सो रहा था''...
तब से वाकई में संता की नींद गायब है...
मनोज- अपने दोस्त विनोद के घर खाना खा रहा था।
मनोज- यार तुम्हारा कुत्ता मुझे काफी देर से घूर रहा है?
विनोद- जल्दी से खाना खा लो, वरना काट भी लेगा, क्योंकि तुम उसी के बर्तन में खा रहे हो!
कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।
बच्चा- मैने सोचा स्कूल ले जा रहे होंगे!
संता- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
बंता- मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।
संता- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
बंता- तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं!